बॉलीवुड

इस दिग्गज अदाकारा की पोती को बॅालीवुड में लॅान्च करेंगे सलमान खान, नाम जान हैरान रह जाएंगे आप

जल्द ही सलमान खान बॅालीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा की पोती को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Jul 28, 2018
salman khan to launch actress nutan nephew pranutan in new movie
salman khan to launch actress nutan nephew pranutan in new movie

बॅालीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आज देश के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हमेशा नए टैलेंट को इंडस्ट्री में आने का मौका दिया है। बी-टाउन को सलमान ने कई यंग स्टार्स दिए हैं। अब तक के रिकॅार्ड में वह सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, डेजी शाह से न जाने कितने स्टार्स को लॅान्च कर चुके हैं। और अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। बता दें जल्द ही सलमान खान बॅालीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा नूतन की पोती प्रनूतन को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।

बता दें सलमान जल्द ही अपने दोस्त के बेटे जहीर इकबाल और प्रनूतन का बॅालीवुड में डेब्यू कराने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक जहीर और प्रनूतन, सलमान खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन नीतिन कक्कड़ करेंगे।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान प्रनूतन ने कहा, 'मैं बॉलीवुड में काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि मैं किसी भी और हर प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हूं। हालांकि फिल्म अच्छे बैनर और डायरेक्टर की होनी चाहिए।'

#himeshreshammiya #salmankhan

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

बता दें जहीर इकबाल, इकबाल रतनासी के बेटे हैं और प्रनूतन, नूतन की पोती और मोहनीश बहल की बेटी हैं। सलमान और मोहनीश ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया', 'हम साथ-साथ हैं' में साथ काम किया हुआ है।

Published on:
28 Jul 2018 11:04 am
Also Read
View All
‘टी-शर्ट पहनना ही काफी नहीं है’, IAS तुकाराम मुंडे ने प्रीति जिंटा के लिए कही ये बात, लोगों ने दिया रिएक्शन

रणबीर की रामायण का प्रमोशन करेगा दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, ताजमहल के बाद अब इवेंट में हिस्सा लेंगे ‘मिस्टर बीस्ट’

स्वरा भास्कर ने ‘राइज एंड फॉल 2’ जाने से पहले पति और बेटी के लिए किया इमोशनल पोस्ट, फोटो भी की शेयर

“पैसे खत्म हो चुके थे, देश छोड़ने वाली थी”, ‘धमाल 4’ अभिनेत्री अंजलि आनंद ने बयां किया अपना दर्द

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए