बॉलीवुड

बिना शादी के खुश हैं सलमान खान, फैंस को बताए कुंवारेपन के फायदे

सलमान खान सिंगल रहकर खुश हैं। उनका कहना है कि सिंगल रहने के अपने अलग फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान के अनुसार कुंवारेपन के क्या फायदे हैं।
2 min read
Sep 24, 2021
Salman khan told about the benefits of bachelorhood
Salman khan

नई दिल्ली: सलमान खान (Salman Khan) 55 साल के हो चुके है, लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की है। जहां उनके फैंस आज भी उनकी शादी के इंतजार में है। वहीं, सलमान का कहना है कि वो शादी नहीं करेंगे, क्योंकि वो सिंगल ही खुश हैं। उनका कहना है कि सिंगल रहने के अपने अलग फायदे (benefits of bachelorhood) हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान के अनुसार कुंवारेपन के क्या फायदे हैं।

बिग बॉस 15 लॉन्च इवेंट पर बोले सलमान
दरअसल अभी हाल ही में 'बिग बॉस 15' को लॉन्च (Bigg Boss 15 launch) किया गया। लॉन्च इवेंट में सलमान ऑस्ट्रिया से वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। इस दौरान उन्होंने अपने बिग बॉस और अपने बीच की समानता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके और बिग बॉस के बीच एक समानता है जिसके कारण वह खुद के बॉस हैं।

बोले- किसी का दखल नहीं, खुद के बॉस हैं
सलमान ने कहा कि 'बिग बॉस और मेरे बीच में एक समानता है कि हम दोनों ही कुंवारे हैं। इसीलिए हम दोनों बॉस हैं और न हमारी जिंदगी में न किसी का डर है और न ही किसी का दखल।

लंबे समय तक टिकने वाला इकलौता रिश्ता
इसके अलावा सलमान ने यह भी कहा कि 'बिग बॉस मेरी लाइफ का इकलौता रिलेशन है जो इतने लंबे समय तक टिका है। वर्ना मेरे रिश्ते...छोड़िए जाने दीजिए। हम शो के दौरान एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं दिखते, लेकिन जब हम अलग हो रहे होते हैं, तो फिर से एक होने के लिए बेताब रहते हैं।

बैचलरहुड इंजॉय कर रहे हैं सलमान
बता दें कि सलमान का कई ऐक्ट्रेसेस के साथ नाम जोड़ा गया और कुछ के साथ वो रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन कुछ ही सालों में सबसे ही ब्रेकअप हो गया। सलमान खान 55 साल के हो चुके हैं और आज भी सिंगल हैं, लेकिन वो अच्छे से बैचलरहुड इंजॉय कर रहे हैं।

Updated on:
24 Sept 2021 03:58 pm
Published on:
24 Sept 2021 03:51 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद