बॉलीवुड

सलमान ने 4 दिन बाद किया पूर्व पीएम अटल बिहारी के निधन पर ट्वीट, लोेगों ने कहा-टाइगर सो रहा था

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई को न्यूज मिल ही गई, भाई कौन सा न्यूज पेपर आता है।'
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 2:32 PM IST
Salman Khan and Atal Bihari
Salman Khan and Atal Bihari

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 16 अगस्त को एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। यहां तक की बॉलीवुड में भी शोक की लहर रही। बॉलीवुड, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की तमाम हस्तियों ने अटल बिहारी को यादकर श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड से शाहरुख खान, अमिताभ से लेकर कई बड़े स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी लेकिन सलमान खान ने 4 दिन बाद ट्वीट कर दुख जताया।

सलमान ने किया यह ट्वीट:
सलमान ने पूर्व पीएम अटल बिहारी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'वाकई अटलजी जैसे महान नेता, उम्दा राजनेता, वक्ता और असाधारण इंसान को खोकर दुख हो रहा है।' सलमान ने अपने ट्वीट में feeling की स्पेलिंग भी गलत लिख दी। उन्होंने feeling की जगह feeing लिख दिया।

ट्वीट के बाद ट्रोल हुए सलमान:
इस ट्वीट के बाद सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। ट्रोलर्स ने सलमान को कहा कि चार दिन बाद याद आई है आपको। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'टाइगर सो रहा था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई को न्यूज मिल ही गई, भाई कौन सा न्यूज पेपर आता है।'

'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान:
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग माल्टा में चल रही थी। फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Published on: