बॉलीवुड

सलमान की को-स्टार निकली मौत के मुंह से, इस सुपरस्टार ने उठाया इलाज का पूरा खर्चा

पूजा की इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार वालों और दोस्तों ने उनका साथ दिया था।  

3 min read
Aug 09, 2018
salman khan veergati co star pooja dadwal

बॉलीवुड एक्टर सलमान के फिल्म की एक्ट्रेस रह चुकी पूजा डडवाल लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। पूजा ने सलमान के साथ फिल्म 'वीरगति' में काम किया था। पूजा को टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी थी। जिसकी वजह से दिन ब दिन कमजोर होती चली गईं। पूजा की इस मुश्किल घड़ी में जहां उनके परिवार वालों और दोस्तों ने उनका साथ दिया था। वहीं बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने आगे बड़कर उनकी मदद की। वो कोई और नहीं पूजा के साथ उनकी फिल्म 'वीरगति' में उनके को—स्टार रहे सलमान हैं। सलामन की वजह से पूजा आज पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।

सलमान से मदद की गुहार लगाई थी पूजा ने :
इस साल मार्च में पूजा की इस बीमारी के बारे में जब खबर आई थी। उस वक्त यह केस मीडिया में छा गया था। बात दें कि मार्च में जिस वक्त पूजा को मुंबई के शिवड़ी के टीबी अस्पताल में ऐडमिट कराया गया था तो तब उनका वजन सिर्फ 23 किलो था। उस वक्त पूजा डडवाल ने इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया था। साथ ही उन्होंने कर सलमान खान से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद जब सलमान को उनकी इस हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने बिना देरी किए 'बीईंग ह्यूमन' की एक टीम को पूजा की देख-रेख और इलाज का काम सौंप दिया। उनकी इस टीम ने पूजा को कपड़े, दवाइयां, गिफ्ट और नगद राशि देकर प्राथमिक मदद की। इसके साथ ही सलमान ने पूजा के इलाज में जितना भी खर्चा आया उसे खुद ही पूरा किया। साथ ही उनके सारे बिलों का भुगतान भी सलमान ने ही किया।

परिवार और दोस्तों ने छोड़ दिया था साथ:
पूजा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिस वक्त उनकी हालत खराब थी उनके परिवार और दोस्तों ने सहारा देने के बजाय उन्हें अस्पताल में अकेला छोड़कर चले गए थे। डॉक्टारों के अनुसार, 44 सााल की पूजा के दोनों फेफड़ों में इन्फेक्शन होने की वजह से उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से 2 महीने तक उन्हें ऑक्सिजन सपॉर्ट पर रखा गया। वहीं सलमान और उनकी टीम की वजह से पूजा को इस मुश्किल स्थिति से लड़ पाने में कामयाब हुईं।

ठीक होने के बाद पूजा ने मीडिया से बातचीज की:
पूजा आज पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पूजा गोवा चली गई हैं। गोवा जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, 'मुझे अभी कैसा महसूस हो रहा है यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जब मुझे 2 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो मुझे लगा कि मैं बिस्तर पर ही डिप्रेशन और बीमारी में मर जाऊंगी। जहां सभी ने मेरा साथ छोड़ दिया था। डॉक्टरों ने बातया कि मेरे दोनों फेफड़ों में बुरी तरह इन्फेक्शन फैल गया है, तो मैंने उम्मीद ही छोड़ दी थी। भयानक खांसी और सांस लेने में तकलीफ की वजह से मुझे बहुत दिक्कत होती थी। लेकिन मैंने हार न मानने का फैसला किया। मैं लड़ूंगी और इतनी आसानी से हार नहीं मानूंगी। मैं सलमान की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा सपॉर्ट किया। मैं आज ज़िंदा हूं और इससे बचकर निकल पाई हूं तो वह सिर्फ सलमान की वजह से।'

ये भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड के मामले में सलमान को पिता ने दिए हैं ये स्पष्ट निर्देश, जानकर रह जाएंगे दंग
Published on:
09 Aug 2018 08:45 am
Also Read
View All