बॉलीवुड

गणपति दर्शन में पहुंचे सलमान खान गुस्से में आए नजर, ड्राइवर पर भड़कते दिखे, वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

Salman Khan Video: सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं और ड्राइवर को कुछ कह रहे हैं। इसी वीडियो पर अब लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी है।
2 min read
Sep 18, 2026
Salman Khan getting angry on Driver after Fan Foot Comes Under the Car
सलमान खान गुस्से में दिखे (Photo Source- Twitter/@ItsSohailM)

Salman Khan getting angry on Driver: बॉलीवुड के 'सुपरस्टार' सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच अलग-अलग स्थानों पर बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सलमान खान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार के मुंबई आवास और पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनके निकलने समय का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर को गुस्से में देखा जा सकता है। लोग अब अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सलमान खान ने ड्राइवर पर किया गुस्सा?

सलमान खान का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें अभिनेता ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पैंट में बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान खान, आशीष शेलार के घर से बाहर निकले फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षाकर्मी अभिनेता को कार तक पहुंचाने के लिए रास्ता बनाने की जद्दोजहद करने लगे।

इसी आपाधापी में भीड़ के बीच मौजूद एक छोटे बच्चे को गलती से सलमान के बॉडीगार्ड का धक्का लग गया। जैसे ही सलमान खान की नजर उस बच्चे पर पड़ी, वह तुरंत अपनी जगह रुके। उन्होंने बच्चे के पास जाकर बड़े प्यार से उससे हाथ मिलाया, उसका हाल-चाल पूछा। इसके बाद जैसे ही सलमान खान अपनी गाड़ी में बैठे वह अपने ड्राइवर पर गुस्सा करते दिखे।

सलमान खान के गुस्से को लेकर लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर अब लोग कमेंट कर रहे हैं कि सलमान खान ने अपने ड्राइवर को इसलिए खरी खोटी सुनाई, क्योंकि उनके ड्राइवर ने भारी भीड़ में गाड़ी चला दी जो वहां मौजूद एक शख्स के पैर पर चढ़ गई। वहीं, वीडियो में सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़कते दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर भी गुस्सा नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अरे भाईजान इतना गुस्सा क्यों कर रहे हो।" दूसरे ने लिखा, "शायद ड्राइवर ने गाड़ी किसी पर चढ़ा दी।" एक अन्य ने लिखा, "हमेशा इंसान एक मूड में नहीं होता। ड्राइवर से कुछ गलती हो गई होगी। ड्राइवर पर चिल्लाना इतनी बड़ी बात नहीं है।" वहीं, एक ने सलमान खान की हेल्थ पर ही सवाल उठा दिया। लिखा, "आखिर इनकी सेहत को क्या हुआ है?"

सोहेल खान के घर की बप्पा की विसर्जन आरती

बता दें, सलमान खान हर साल की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ गणपति उत्सव बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। इस साल खान परिवार ने सोहेल खान के बांद्रा स्थित घर पर बप्पा की स्थापना की थी। हाल ही में हुए गणपति विसर्जन के दौरान का भी एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें सलमान खान बप्पा की आरती करते दिखे थे। आरती के दौरान अनजाने में सलमान से आरती का थाल उल्टा घूम गया था, जिसके बाद उनकी बहन अर्पिता खान ने तुरंत उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया और सलमान ने मुस्कुराते हुए अपनी गलती सुधार ली थी।

Updated on:
18 Sept 2026 10:51 am
Published on:
18 Sept 2026 10:37 am