बॉलीवुड

सलमान ने ले लिया फैसला: इस हीरोइन के साथ नहीं करेंगे कभी कोई फिल्म!

बता दें कि सलमान खान पहले से ही प्रियंका चोपड़ा से नाराज चल रहे थे।
2 min read
Jul 29, 2018
Salman khan
Salman khan

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' छोड़ दी। उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा कर सीधे सलमान के ईगो पर चोट की है। प्रियंका ने पहले इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म से वह दो साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाली थी लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही उन्होंने करारा झटका देते हुए यह फिल्म छोड़ दी।

पहले से ही प्रियंका से नाराज थे सलमान:
बता दें कि सलमान खान पहले से ही प्रियंका चोपड़ा से नाराज चल रहे थे। एक बार उन्होंने प्रियंका को एक फिल्म आॅफर की थी। उस फिल्म को प्रियंका ने यह कहकर ठुकरा दिया था कि उनके पास डेट्स नहीं है। सलमान को प्रियंका का इंकार मंजूर नहीं था। इसके बाद से उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्में करना बंद कर कर दिया था। अब प्रियंका ने फिर से वही गलती दोहराई है।

'भारत' के लिए अली ने प्रियंका के लिए सलमान को किया राजी:
बता दें कि 'भारत' एक बड़े बजट की फिल्म है। इसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। जब इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश शुरू हुई तो अली अब्बास को प्रियंका का नाम सूझा। दरअसल उन्हें 'भारत' के लिए ऐसी हीरोइन चाहिए थी, जिसका देश के साथ विदेश में भी नाम हो। इसी वजह से उन्होंने प्रियंका को इस फिल्म में लिया। साथ ही उन्होंने सलमान को भी प्रियंका के नाम के लिए राजी कर लिया।

अब प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे सलमान:

बता दें कि फिल्म 'भारत' को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब ऐन वक्त पर प्रियंका के फिल्म छोड़ने से बहुत सी मुश्किलें आ गई हैं। प्रियंका की जगह किसी दूसरी अभिनेत्री की तलाश और फिर उसकी डेट्स मैच करना मुश्किल काम है। अतुल ने प्रियंका के इस कदम को अनप्रोफेशनल कहा है। वहीं सलमान भी प्रियंका से काफी नाराज हो गए हैं। सलमान ने अब फैसला ले लिया है कि भविष्य में वे कभी भी प्रियंका चोपड़ा नाम की हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे।

Published on:
29 Jul 2018 02:22 pm