बॉलीवुड

सलमान ने भी माना कि 80 प्रतिशत लड़के इस तरह पटाते हैं लड़कियों को…

कितने प्रतिशत भारतीय लड़के, लड़की को इंप्रेस करने के लिए अंग्रेजी में बात करते हैं।
2 min read
• •
Apr 30, 2018
salman khan
salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 9 साल बाद एक बार फिर सोनी टीवी पर अपने पुराने गेम शो के साथ वापसी कर रहे हैं। इस गेम शो का नाम है 'दस का दम'। सलमान इस शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में सलमान ने शो का नया प्रोमो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है।

'दस का दम' का नया प्रोमो शेयर कर लिखा:
हाल में 'दस का दम' का प्रोेमो शेयर किया या है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस प्रोमो को सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'आप सब जल्द ही मुझे सोनी टीवी पर देख सकते हैं।' इस वीडियो में उनके साथ एक लड़की नजर आ रही है जिससे वह सवाल कर रहे हैं।

प्रोमो में नजर आने वाली लड़की को अंग्रेजी बोल करते हैं इंप्रेस:
सलमान खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह एक फीमेल कंटेस्टेंट से सवाल कर रहे हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय लड़के, लड़की को इंप्रेस करने के लिए अंग्रेजी में बात करते हैं। सवाल पूछते ही वह लड़की अपनी लाइफ के उन पलों को याद करती है जब उसे कई लड़कों ने अंग्रेजी बोलकर इंप्रेस किया था।

सलमान ने किया किस:
प्रोमो में सलमान के सवाल का सही जवाब देते ही सलमान ने लड़की के गाल पर किस किया। किस करते ही लड़की के चहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाती है। इसके बाद दोनों अपने शो के प्रमोशन में लग जाते हैं। प्रोमों के अंत में सलमान करते हैं, 'जिसे जिंदगी सिखाए,उसे कौन हराए।'

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान:
सलमान के फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'रेस 3' में नजर आने वाले हैं। इस समय वह फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। वहीं, 'रेस 3' की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं। वहीं इसमें सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। सलमान और प्रियंका पूरे 10 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

Published on:
30 Apr 2018 03:53 pm
Also Read
View All
पहले रणवीर को पकड़ा, अब रणबीर के पीछे पड़ गए ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना के ‘रामायण’ पर बयान के बाद लोगों ने पूछे सवाल

‘हम पावर कपल हैं’, सुनीता आहूजा ने कश्मीरा को बताया ‘पावरफुल बहू’, गोविंदा को लेकर लोगों ने पूछे सवाल

‘बेहोश हो गई थीं श्रीदेवी’, राम गोपाल वर्मा से जुड़ा है किस्सा, ‘चालबाज’ के निर्देशक का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

‘इंडस्ट्री में ज्यादा जोड़ियां बची नहीं हैं’, गोविंदा-कोमल के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा के साथ कश्मीरा शाह ने दिए पोज

‘मैं हमेशा सेट पर मौजूद रहूंगी’, अमिताभ-रेखा की फिल्म ‘सिलसिला’ के लिए एक्ट्रेस ने रखी थी ये शर्त, वरिष्ठ पत्रकार हनीफ जावेरी का खुलासा