सलमान ने उस व्यक्ति को 2 करोड़ रुपए का आॅफर भी दिया लेकिन फिर भी वे नहीं माने।
सलमान खान को जो चीज पसंद आती है, वह उसे हासिल कर ही लेते हैं लेकिन इस दुनिया में एक व्यक्ति ऐसा भी है, जिसने सलमान खान के आॅफर को ठुकरा दिया। सलमान ने उस व्यक्ति को 2 करोड़ रुपए का आॅफर भी दिया लेकिन फिर भी वे नहीं माने। सभी जानते हैं कि सलमान खान को पालतू जानवरों से बहुत प्यार है। सलमान ने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर बहुत से पालतू जानवर पाल रखे हैं। इनमें कुछ घोड़े भी शामिल है। यहां सलमान ने घुड़सवारी के लिए बहुत बडा एरिया भी बनाया है। वहीं सलमान का दिल एक खास घोड़े पर आ गया लेकिन वे उसे खरीद नहीं पाए। दरअसल सलमान जो घोड़ा खरीदना चाहते थे, उस घोड़े का मालिक अहमदाबाद निवासी सिराज खान पठान हैं।
सिराज खान के पास विश्व का सबसे फेमस घोड़ा है। इस घोड़े का नाम है सकाब। सलमान ने एक एजेंट के जरिए सिराज से उनका घोड़ा खरीदने की इच्छा जाहिर की। सिराज ने सकाब को बेचने से साफ इंकार कर दिया। सलमान ने सिराज को 2 करोड़ का आॅफर भी दिया लेकिन इस पर भी वे नहीं माने।
इसलिए खास है ये घोड़ा:
सिराज के पास जो घोड़ा है, वह 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। सिराज ने यह घोड़ा राजस्थान के एक मेले से 14.5 लाख रुपए में खरीदा था। इस घोड़े की सवारी राइडर के लिए बहुत आरामदेय होती है। साथ ही सकाब की ब्रीड से मिलती-जुलती प्रजाति सिर्फ यूएस और कनाडा में ही पाई जाती है।
रेस के मामले में भी यह घोड़ा सबसे आगे है। सकाब अब तक 19 स्ट्रेट रेस जीत चुका है। हालांकि, ये भी रेस कोर्स में शामिल नहीं हुआ। सिराज को देश का सबसे तेज दौड़ने वाला घोडा भी कहा जाता है। अब तक सकाब को तीन-तीन नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सलमान के द्वारा इस घोड़े की इतनी कीमत लगाने के बाद भी उन्हें खाली हाथ ही रहना पड़ा।