बॉलीवुड

19 साल बाद अब ऐश्वर्या की जगह लेगी ये एक्ट्रेस, शुरू होगी फिर लव स्टोरी

सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर बिजी हैं।
2 min read
Feb 26, 2019
salman khan
salman khan

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर 'दबंग' स्टार सलमान खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। इससे पहले इस जोड़ी ने सुपरहिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था। वहीं प्रियंका और सलमान ने साल 2008 में आई फिल्म 'God Tussi Great Ho' में काम किया था।

सलमान और प्रियंका साथ में 'भारत' में काम करने वाले थे लेकिन प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। अब दोनों साथ में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म में दोनों साथ दिख सकते हैं। हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 60 में जब प्रियंका से पूछा गया कि संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज में से वह कौन-से निर्देशक के साथ काम करना चाहेंगी, तो इस पर प्रियंका ने कहा था कि वह फिल्मों को लेकर दोनों ही डायरेक्टर्स के साथ संपर्क में हैं।

प्रियंका के इसी बयान के बाद से ऐसी खबरें है कि भंसाली की सलमान के साथ आने वाली फिल्म में प्रियंका हो सकती हैं। हालांकि इसकी पुष्टि तो भंसाली या फिर फिल्म की टीम की तरफ से आने वाले आधिकारिक बयान के बाद ही हो पाएगी।

Updated on:
26 Feb 2019 05:12 pm
Published on:
26 Feb 2019 04:14 pm