बॉलीवुड

Breaking News : मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को लॉन्च करना चाहते हैं दबंग सलमान

Breaking News : मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को लॉन्च करना चाहते हैं दबंग सलमान...
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2017, 2:03 PM IST
Manushi_Chhillar
Manushi_Chhillar

17 साल बाद हरियाणा गर्ल मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। उनके मिस वर्ल्ड बनने के बाद सभी लोग यह सवाल कर रहे हैं कि वह बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी कब शुरू करेंगी। अब ऐसी अफवाहें सुनने में आ रही है कि बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में पहला ब्रेक देना चाहते हैं। मानुषी के मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद कई बॉलीवुड फिल्म निर्माता उनके बारे में रूचि ले रहे हैं। कई निर्माताओं ने उनके पास अपनी फिल्मों के ऑफर्स भेजे हैं।

सलमान भी मानुषी से काफी प्रभावित हुए हैं इसलिए उन्होंने भी यह ख्वाहिश जाहिर की है कि वह मानुषी को बॉलीवुड में जोरदार डेब्यू देना चाहते हैं। संभव है कि वह अपने होम प्रॉडक्शन की ही फिल्म में अपने साथ उन्हें लॉन्च करना चाहें। मानुषी हालांकि अभी बॉलीवुड में काम करने की इच्छुक नहीं हैं।

मानुषी ने कहा,'अभी मेरे दिमाग में बॉलीवुड नहीं है। मैं अगले एक साल पूरी दुनिया में महिलाओं में माहवारी के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती हूं। मैं इसके लिए चार महाद्वीपों के अलग-अलग देशों में जाऊंगी।

मानुषी को ब्यूटी विद ए परपज प्रोजेक्ट के तहत, मासिक धर्म को लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का जिम्‍मा मिला था। इसके तहत उन्‍होंने 20 गांवों में जागरूकता फैलाने में काम किया था। इस पहल का नाम प्रोजेक्‍ट शक्ति दिया गया था। मानुषी का कहना है कि वह 1966 में पहली भारतीय और पहली एशियाई मिस वर्ल्ड रीता फारिया की कहानी से बेहद प्रभावित रही हैं। रीता भी खिताब जीतने के वक्त मेडिकल की फाइनल इयर की छात्रा थीं।

खैर, इंटरव्यू में जब मानुषी से पूछा गया कि बॉलीवुड में अगर चांस मिले, तो वे किसके साथ काम करना चाहेंगी। इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि वे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगी। वैसे उनके फेवरेट एक्टर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा हैं। बहरहाल, मानुषी जब मिस वल्र्ड के अनुबंध से मुक्त होंगी, तब उनके सामने बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह से खुले होंगे। यकीनन, उन्हें ढेरों ऑफर्स मिलेंगे। आमिर खान भी मानुषी को साइन कर सकते हैं। या फिर हो सकता है कि उन्हें कोई निर्माता रणवीर सिंह के अपोजिट साइन कर ले। अब देखना यह है कि मानुषी को किसके साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का चांस मिलता है।

बता दें कि इससे पहले कि भारत की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन , डायना हेडन , युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में अपना अच्छा नाम कमाया।