श्रीदेवी का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही कई बॉलीवुड हस्तियां वहां पहुंचने लगी।
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लोखंडवाला स्थित उनके घर रात करीब 10 बजे पहुंचा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही कई बॉलीवुड हस्तियां वहां पहुंचने लगी। कपूर परिवार के करीबी लोग भी वहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को निधन हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत होटल के बाथटब में डूबने से हुई थी। जैसे ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी और खुशी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा है। इस दौरान फैन्स की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सलमान भी पहुंचे अंतिम दर्शन करने:
जैसे ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा उनके घर पर होने लगा। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी श्रीदेवी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। सलमान रात करीब 12 बजे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इनके अलावा जावेद अख्तर भी श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
जाह्नवी और खुशी का रो रोकर बुरा हाल:
श्रीदेवी की दोनों बेटियों ने जैसे ही अपनी मां के पार्थिव शरीर के दर्शन किए तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बोनी कपूर भी फफक-फफक कर रोने लगे।
अर्जुन और सोनम भी पहुंचे:
अर्जुन कपूर और सोनम कपूर भी लोखंंडवाला स्थित श्रीदेवी के घर पहुंचे। सोनम भी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर खुद के आंसू रोक नहीं पाई।
साउथ से बुलाया गया पंडित को:
बता दें कि श्रीदेवी साउथ से थी तो उनके अंतिम संस्कार से पहले साउथ के रीति रिवाजों के साथ उनके पार्थिव शरीर की पूजा अर्चना की गई। इसके लिए साउथ से पंडित को बुलाया गया।
कल 3.30 बजे होगा अंतिम संस्कार:
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सुबह अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर को विले पार्ले स्थित पवनहंस धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। साथ ही उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए उनके पार्थिव शरीर को सफेद फूलों से सजाया जाएगा।