बॉलीवुड

सलमान के भाई सोहेल ने घर से भागकर रचाई थी शादी, इस एक्ट्रेस के कारण टूटते टूटते बता रिश्ता

सोहेल खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर साल 1997 में फिल्म औजार से की थी. इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर मुख्य भूमिका में थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोहेल की शादी कैसे हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2021, 11:41 PM IST
-sohailkhan-seemakhan

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान का आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोहेल का जन्म 20 दिसंबर, 1970 को हुआ था। इस खास दिन पर आइए जानते हैं सोहेल खान के बारे में कुछ सुनी-अनसुनी बातें। सोहेल मशहूर सलीम खान के बेटे और सलमान खान के छोटे भाई हैं। वह एक लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। उन का अपना बैनर - सोहेल खान प्रोडक्शंस है। कहा जाता है सोहेल को उनके भाई सलमान खान ने निर्माता-निर्देशक बनने की सलाह दी थी और यही बनने के बाद सोहेल मशहूर हुए। आप सभी को बता दें कि बतौर निर्देशक उनकी पहली सफल फिल्म प्यार किया तो डरना क्या थी।

सोहेल खान ने भाई सलमान के नक्शेकदम पर चलकर एक्टिंग की राह चले लेकिन सोहेल को सलमान की तरह सफसता नहीं मिल पाई। सलमान के भाई अरबाज़ खान की शादीशुदा लाइफ अक्सर सुर्ख़ियों में रही है मगर सोहेल खान की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में नहीं आई है। सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) तो खूब ख़बरों में रहती हैं मगर उनकी दूसरी भाभी सुर्ख़ियों से दूर रहती हैं।

आप को बता दें कि सोहेल ने सीमा सचदेव से शादी की है और उनके दो बच्चे निर्माण और योहान हैं। हालाँकि सोहेल और सीमा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जी दरअसल इन दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हुआ था। आप सभी को बता दें कि सीमा दिल्ली की रहने वाली थीं, लेकिन वह मुंबई में अपना करियर बनाने गई थीं। यहीं पर उनको सोहेल से प्यार हो गया और दोनों शादी करना चाहते थे।

हालाँकि सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और इसी के चलते दोनों ने बड़ा फैसला लेते हुए जिस दिन सोहेल की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) रिलीज हुई उसी दिन दोनों घर से भाग गए। भागकर दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और उसके बाद परिवार वालों ने दोनों का रिश्ता मंजूर कर लिया। सोहेल और सीमा के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। हालांकि बीच में हुमा कुरैशी के साथ सोहेल के अफेयर की खबरों के चलते सीमा खान सोहेल का घर छोड़कर अपने मायके रहने के लिए चली गई थीं। लेकिन बाद में सब कुछ नॉर्मल हो गया और दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं।

Updated on:
20 Dec 2021, 11:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा