1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख ने ‘देवदास’ की शूटिंग शुरू की और प्रोड्यूसर को जेल हो गई?

शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर 2002 में बनी फिल्म 'देवदास' ने सफलता के जितने परचम लहराए उतना ही विवादों को भी न्योता दिया. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार सहित 10 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म के शुरू होते ही इसके प्रोड्यूसर को जेल जाना पड़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 20 Dec 2021, 10:22 PM IST

shahrukh

हिंदी सिनेमा की साल 2002 आई फिल्म देवदास सबसे बड़े बजट की फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख, ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का नाम और कॉन्सेप्ट शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवल से ही लिया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली पहली बार साथ काम कर रहे थे। बताया जाता है कि भंसाली ने शाहरुख को स्क्रिप्ट सुनाते समय ही कह दिया था कि ये फिल्म तभी बनेगी जब वो हां कहेंगे।

और हुआ यही इस फिल्म की शूटिंग तभी शुरू हुई जब किंग खान ने फिल्म साइन की। बड़ी दिक्कतों के बाद अपने समय की सबसे महंगी फिल्म बनकर तैयार हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म में शाहरुख ऐश्वर्या और माधुरी के काम को खूब सराहा गया। लेकिन क्या आपको पता हैं देवदास फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही फिल्म के प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया गया था। क्या है पूरा किस्सा...

यह भी पढ़ें- PK की शूटिंग के दौरान रोज इतने पान खाते थे आमिर खान, फिल्म के सेट पर रहता था पानवाला

दरहसल मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर भरत शाह इस फिल्म में पैसा लगा रहे थे। भरत शाह की गिरफ्तारी अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन मामले में हुई थी। भरत शाह बड़े प्रोड्यूसर थे। एक साथ कई फिल्में प्रोड्यूस करते थे। जब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब 11 फिल्मों में उनका पैसा लगा हुआ था। इन्हीं में से एक थी सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा स्टारर ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’। इसमें पैसा भरत का लगा था लेकिन भरत की जगह किसी नज़ीम रिज़वी का नाम लिखा जाता था।

नज़ीम छोटा शकील का खास आदमी था। नज़ीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नज़ीम से पुलिस को पता चला की भरत के प्रोडक्शन में बन रही फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा हुआ है। भरत को मकोका (Maharashtra Control of Organised Crime Act) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। तब भरत के प्रोडक्शन में बन रही सबसे बड़ी फिल्म ‘देवदास’ थी। ‘देवदास’ की शूटिंग का प्रतिदिन खर्चा 7 लाख रुपए था। भरत की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले ‘देवदास’ की शूटिंग कैंसिल हुई थी। भंसाली परेशान थे कि उनकी पिक्चर कहीं डिब्बाबंद न हो जाए। लेकिन भरत शाह जेल से बाहर आए और देवदास फिल्म की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हुई। फिल्म को बनाने में 50 करोड़ रुपए से ज़्यादा का खर्च आया था।

साल 2012 में 12 जुलाई को 'देवदास' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह फिल्‍म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स में 'देवदास' को 11 अवॉर्ड्स मिले थे, जिसमें बेस्‍ट फिल्‍म, बेस्‍ट डायरेक्‍टर से लेकर बेस्‍ट ऐक्‍टर तक के अवॉर्ड शामिल हैं। 'देवदास' ने नैशनल फिल्‍म अवॉर्ड में भी झंडा बुलंद किया था। इस फिल्‍म को 5 नैशनल फिल्‍म अवॉर्ड्स से सम्‍मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन भूले काजोल से जुड़ी यह बात, शाहरुख ने बता कर कर दिया सभी को हैरान