आमिर खान पूरी तरह से ऑनस्क्रीन भूमिकाएं निभाने के लिए खुद को समर्पित करते हैं। यही वजह रही कि फिल्म दंगल के लिए उन्हें वजन बढ़ाना पड़ा। और पीके फिल्म जिसमें वह एक एलियन के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में तो सफलता के झंडे गाड़े ही थी, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म की जबरदस्त धूम रही। कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने तमाम कीर्तिमान स्थापित किए थे। ऐसे में फिल्म पीके की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प मामला सामने आया है। कहा जाता है कि इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए वह एक दिन में 100 से ज्यादा पत्ते खा लिया करते थे। फिल्म पीके सात साल की हो गई, हम आपको इसके बारे में एक दिलचस्प कहानी बताएंगे।