सोनम(Sonam Kapoor) ने 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी।... सोनम कपूर (Sonam Kapoor )की शादी की आज (शुक्रवार) दूसरी सालगिरह है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सफल एक्ट्रेस में से एक सोनम कपूर (Sonam Kapoor ) नें शुक्रवार के दिन अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। उनकी शादी मुबंई में काफी धूमधाम से की गई थी सोनम की शादी पर पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सम्मलित हुए थे। इस मौके पर सलमान खान और शाहरुख खान भी हंसी मजाक करते नजर आए। ये दोनों ही कलाकार जितने बड़े हैं उतने ही जिंदादिल भी हैं, जिसका जीता जागता नजारा इस शादी में देखने को मिला था। अनिल कपूर (Anil Kapoor)की बेटी सोनम कपूर(Sonam Kapoor) की शादी के मौके पर मुंबई में ग्रैंड पार्टी रखी गई, इस मौके पर सलमान और शाहरुख खान भी शादी में शरीक हुए, सलमान और शाहरुख की केमिस्ट्री ने इस शादी को उस वक्त और रंगीन बना दिया जब वो आनंद और सोनम की रिसेप्शन पार्टी में अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ मस्ती करते नजर आए।
बताया जाता है कि जब सुनिता शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत कर रही थीं तभी मजाक के मूड में दोनों सितारे सुनीता कपूर के पास पहुंचकर उन्हें साथ लेकर डांस करने लगे। इसके बाद करण अर्जुन फिल्म के डायलॉग से सुनीता कपूर को घेरने लगे।
आपको बता दें सलमान और शाहरुख सुनीता कपूर का दामन पकड़ कर "करण अर्जुन" फ़िल्म का गाना 'ममता के मंदिर की है तू सबसे प्यारी मूरत' यह गाना गाने लगे, सुनीता कपूर का दामन पकड़ कर गाते हुए देख कर रणवीर सिंह और अनिल कपूर हंस हंस कर लोटपोट हो गए।
सुनीता कपूर के लाख चाहने के बाद भी सलमान और शाहरुख उनका दामन नहीं छोड़ रहे थे, अंतिम में सुनीता कपूर ने दोनों से अपना पीछा छुड़ाने के लिए हाथ जोड़कर पीछा छोड़ने की अपील की, तब जाकर दोनों शांत हुए। इस नजारे को जिसने भी देखा उसका हंसकर बुरा हाल था।