बॉलीवुड

नो एंट्री के सीक्वेल से हो सकती है सलमान की छुट्टी

जल्द शुरु होगी फिल्म की शूटिंग
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2017, 8:06 PM IST
no entry mein entry
no entry mein entry

साल 2005 की सुपरहीट फिल्म नो एंट्री की सीक्वेल बनने को तैयार है। लेकिन हो सकता है कि इस फिल्म में सलमान खान नजर नहीं आए। फिल्म के निर्देशक अऩीस बज्मी ने कहा है कि हम चाहते है कि फिल्म में सलमान काम करें। उनके काम करने से फिल्म को हमेशा ही फायदा पहुंचता है। बज्मी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा है कि - सलमान एक शानदार अभिनेता है, वो एक स्टार हैं। अगर वो इस फिल्म का हिस्सा बनते है तो वास्तव में बहुत अच्छा होगा लेकिन अगर वो इसे नहीं करना चाहते तो फिल्म की कहानी के मुताबिक हम किसी दूसरे अभिनेता के बारे में विचार करेगें । बता दें कि पिछली फिल्म नो एंट्री में सलमान के साथ-साथ अनिल कपूर ,बिपाशा बसु, फरदीन खान और लारा दत्ता,सैलीना जैटली,ईशा देओल और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में थे।
गौरतलब है कि पिछली फिल्म नो एंट्री में सलमान की छोटी सी भूमिका थी लेकिन सलमान ने जिस तरह से अपने किरदार को निभाया था वो दर्शकों को काफी पंसद आया था। लेकिन अपनी व्यस्तता के कारण हो सकता है कि वो इसकी बन रही सीक्वल नो एंट्री में एंट्री में नजर नहीं आए। इस सुपरहीट फिल्म की कहानी के साथ फिल्म के निर्देशक पूरी तरह से तैयार हैं उन्होने पिछले साल एक मौके पर ये बताया था कि वो फिल्म की स्क्रीप्ट के साथ तैयार है और सलमान से डेट मिलने का इंतजार कर रहें हैं। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
फिल्म के निर्देशक बोनी कपूर हैं। चर्चा है कि फिल्म से सलमान खान को रोल प्रेम , अर्जुन कपूर को भी हटाया जा रहा है। खबरे ये भी है कि ये रोल अक्षय कुमार को भी ऑफर किया जा सकता है। फिलहाल फिल्म को लेकर चर्चा गरम है देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को लेकर क्या नया मोड़ आता है।

Updated on:
24 Dec 2017, 8:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’