अली अब्बास के इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरु होती है जहा से 2012 में कबीर खान की फिल्म एक था टाईगर की कहानी खत्म होती है। फिल्म की कहानी इराक में 40 नर्सों के अगवा करने के ऊपर फिल्माई गई है, जिसमें से 25 नर्स भारत की है और 15 पाकिस्तान की। इन नर्सो को आतंकी संगठन के गिरफ्त से निकालने के लिए वापसी होती है फिल्म में टाईगर की, जो आते ही छा जाता है। फिल्म के अभी तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। फिलहाल सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म बजरंगी भाईजान है।