होशंगाबाद। आप जंगल में सफारी का आनंद लेने जाएं और अचानक से टाईगर सामने आ जाए.....जीहां ऐसा ही कुछ हुआ शुक्रवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना के जंगल में। दरअसल एक सफारी का आनंद लेने गए होशंगाबाद का एक ग्रुप पहुंचा था। मस्ती में घूमते इन लोगों के सामने अचानक एक टाईगर आ गया। उस समय पल भर के लिए मानों सभी की सांसें थम गई, जब अचानक एक टाइगर उनकी गाड़ी के समाने आ गया। लेकिन उनका यह डर कुछ ही देर में रौमांच में बदल गया। यह टाइगर अपनी मस्ती में उनकी सफारी के आगे चल दिया। ग्रूप में महेंद्र चौकसे, रवेंद्र चौहान, अनिल बुंदेला और राजकुमार चौकसे आदि शामिल थे, जिन्होंने उसकी हर गतिविधि कैमरे में कैद की।