बॉलीवुड

निकाह के बाद की Sana Khan ने शेयर की फोटोज, बालों में लगाए गुलाब और मोगरे के फूल

एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan ) ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें गुलाब और मोगरे के फूलों में सजी हुई आई नज़र सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 8:54 PM IST
Sana Khan Is Seen Adorned With Roses And Mogre Flowers
Sana Khan Is Seen Adorned With Roses And Mogre Flowers

नई दिल्ली एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan ) बेशक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं, लेकिन आज भी वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले वह अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी थीं। जिसके बाद उन्होंने अपने हनीमून की भी तस्वीरें शेयर की थी। वह समय-समय पर अपनी लाइफ से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस को देती ही रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें वह गुलाब और मोगरे के फूलों से सजी हुई दिखाई दे रही हैं।

सना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Sana Khan Instagram ) पर लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वह नियॉन कलर की ड्रेस में नज़र आ रही हैं। साथ ही उन्होंने गुलाब और मोगरे के फूलों से सजे होने का भी राज बताया। सना ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "वह हमेशा से ही इन्हें निकाह यानी कि शादी पर पहनना चाहती थी, लेकिन उनका ऑर्डर देना भूल गई थीं। पोस्ट में उन्होंने अपनी नसरीन दीदी को उनके निकाह पर यह लाने के लिए धन्यवाद दिया है। सना ने यह भी बताया कि वह इसे पहनने में दो दिन लेट हो गई है। बीजी शेड्यूल होने के चलते वह इन्हें पहन नहीं पाई। यह फूल खूबसूरत और ताजा लग हैं।"

आपको बता दें 20 नवंबर को सना खान ने सूरत के बिजनेसमैन अनस सैयद ( Anas Sayed ) से शादी कर ली थी। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियोज देख सभी काफी हैरान हो गए थे। शादी के बाद ही सना ने अपना नाम भी बदलते हुए सैयद सना खान ( Sayed Sana Khan ) रख लिया है। यह कपल कुछ समय कश्मीर में स्पॉट हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा