नई दिल्ली। टीवी का फेमस गेम शो 'बिग बॉस 14' ( Bigg Boss 14 ) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो मेकर्स पूरा जोर लगा रहे हैं। पहले शो में सीनियर्स का कॉन्सेप्ट लेकर घर में गौहर खान ( Gauhar Khan ), हिना खान ( Hina Khan ) और सिद्धार्थ शुक्ला ( Siddharth Shukla ) की एंट्री कराई थी और अब चैलेंजर्स के रूप में घर में पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराई गई है। जिसके बाद से घर का पूरा गेम बदल चुका है। घर में राखी सांवत अपनी नौटंकियों से जमकर दर्शकों का मनोंरजन करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं बीते एपिसोड में राखी और जैस्मीन भसीन ( Rakhi Sawant Jasmin Basin Fight ) एक-दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई दीं। इस लड़ाई में राखी की नाक पर चोट लग गई। जिसके बाद वह पूरे एपिसोड में रोती हुई दिखाई दीं।