8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Shruti Seth ने बेटी संग शेयर की क्यूट फोटो, पोस्ट कर कहा- ‘जल्द योगा मैट पर करूंगी वापसी’

एक्ट्रेस श्रुति सेठ ( Shruti Seth ) ने शेयर की बेटी संग तस्वीर पोस्ट में उनकी सेहत ठीक होने के लिए दुआ मांगने वालों को कहा धन्यवाद सेहत की खास ख्याल रखने की श्रुती ने कही बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 30 Dec 2020, 5:45 PM IST

Actress Shruti Seth Underwent Surgery

Actress Shruti Seth Underwent Surgery

नई दिल्ली। टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो शरारत से फेमस हुई एक्ट्रेस श्रुति सेठ ( Shruti Seth ) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपनी तबीयत को लेकर एक्ट्रेस ने खुद ही जानकारी शेयर की थी। श्रुति ने इंस्टाग्राम ( Shruti Seth Instagram ) पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही थीं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें जिंदगी की कीमत पता चली है। उन्होंने अपने तमाम फैंस को सेहत का ध्यान रखने की सलाह भी दी। इसी के साथ उन्होंने एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने ठीक होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- एक्टर Salman Khan ने दिखाए अपने मसल्स, फिटनेस देख फैंस भी हुए हैरान

अभिनेत्री श्रुति सेठ ने इंस्टाग्राम ( Shruti Seth Instagram ) पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनके उनकी बेटी अलिना असलम ( Alina Aslam) उनके साथ हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए वह लिखती हैं कि उनकी सेहत के लिए भगवान से कामना करने के लिए सभी का धन्यवाद। उन्होंने बताया कि वह अपने पसंदीदा व्यक्ति के पास वापस आ गया हैं। उन्हें खेद है कि वह सभी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद नहीं दे पाई। जैसा कि उन्होंने सोचा था। जब लोग उनके ठीक होने की खबर सुनते हैं। तो यह देख उन्हें काफी खुशी मिलती है।

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद Rajesh Khanna ने कर ली थी शादी, जानबूझ कर एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी बारात

श्रुति ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा है कि वह पूरी कोशिश कर रही हैं कि वह फिर से पहली जैसी हो स्वस्थ हो जाए। जिसके लिए वह पूरी नींद ले रही हैं। उन्होंने पोस्ट के अंत में एक बार से सभी को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही अपने पैरों पर और अपनी योगा मैट पर वापसी करेंगी। श्रुति ने लोगों को इस अजीब साल के आखिरी दो दिनों का आनंद लेने की बात कही। साथ ही बताया कि 2021 बेहतर पदों के लिए है।