8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकअप के बाद Rajesh Khanna ने कर ली थी शादी, जानबूझ कर एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी बारात

अभिनेता राजेश खन्ना ने का आज है जन्मदिन ( Rajesh Khanna Birthday ) एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू ( Anju Mahendru ) थीं काका की पहली गर्लफ्रेंड करियर में सफलता मिलने के बाद कर लिया था ब्रेकअप 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया ( Dimple Kapadia ) से कर ली थी शादी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 29 Dec 2020, 4:16 PM IST

Actor Rajesh Khanna Love Story With Girlfriend Manju Mahendru

Actor Rajesh Khanna Love Story With Girlfriend Manju Mahendru

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) आज भी सैकड़ों लोगों के दिलों में राज करते हैं। 70 के दशक में राजेश खन्ना को लेकर जो दीवानगी लोगों में दिखाई देती थी। वह देखने लायक थी। आज काका यानी कि राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna Birthday ) का जन्मदिन है। जी हां, इस खास मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं। जिसमें उनकी लव लाइफ ( Rajesh Khanna Love Life ) की कहानियां काफी मशहूर हैं।

यह भी पढ़ें- साल 2020 में सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च हुईं ये पांच अभिनेत्रियां, सुशांत की गर्लफ्रेंड का नाम है टॉप पर

बचपन की सहेली से हो गया था राजेश खन्ना को प्यार

गजब की खूबसूरती लेकर पैदा हुए राजेश खन्ना पर कई लड़कियां जान छिड़कती थी। कहा जाता है कि उस वक्त लड़कियां राजेश खन्ना की तस्वीर अपने तकिए के नीचे रख कर सोया करती थीं। लेकिन काका का दिल एक ही लड़की पर आया और वह थीं अंजू महेंद्रू ( Anju Mahendru )। जी हां, वह अंजू से बेहद प्यार करते थे। दरअसल, काका और अंजू बचपन के दोस्त थे। दोनों में साथ में बड़े हुए और साथ में ही पढ़ाई भी की। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच अनबन होने लगी और दोनों अलग हो गए।

कामयाबी मिलने पर बदल गए थे काका के तेवर

वैसे यह भी कहा जाता है कि राजेश खन्ना जब फिल्म इंडस्ट्री में आए तब उन्होंने काम पाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया था। वहीं दूसरी ओर अंजू मॉडलिंग करती थींं और भी बॉलीवुड में काम करने के लिए हाथ-पैर मार रही थीं। जैसे ही राजेश खन्ना को कामयाबी मिली उनका व्यवहार अंजू संग बदलने लगा। राजेश खन्ना को हमेशा अपनी ही तारीफ सुनना पसंद था। इसी वजह से वह हमेशा लोगों के बीच घिरे रहते थे। जो उनकी चापलूसी करते थे।

डिंपल कपाड़िया से कर ली थी शादी

अंजू संग ब्रेकअप होने के बाद राजेश खन्ना का दिल खुद से 16 साल छोटी लड़की पर आ गया। जी हां, जिस दौरान राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी की वह उस वक्त काफी छोटी थी और उन्होंने फिल्म 'बॉबी' ( Bobby ) से ही अपना इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। कहा तो यह भी जाता है कि जब राजेश खन्ना और डिंपल की शादी ( Rajesh Khanna Dimple Kapadia Marriage ) हुई तब काका ने अपनी बरात का रास्ता जानबूझ कर बदला और अंजू को जलाने के लिए बारात उनके घर के सामने से लेकर गए।