दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Death ) की मौत के बाद से सुर्खियों में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च यानी कि खोजा गया। यह तो जाहिर सी बात है कि अभिनेता के इस तरह से चले जानें के बाद उनकी ही गर्लफ्रेंड को उनकी मौत की वजह बताया जाने लगा। यही वजह थी कि रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा खोजा गया।