अभिनेता सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Salman Khan Instagram ) पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके बाइसेप्स काफी जबरदस्त नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्कप कैप पहनी हुई है। जिसमें वह बेहद ही कूल लग रहे हैं। उनके शानदार लुक की तारीफ उनके फैंस जमकर कर रहे हैं। सलमान का डोला देख टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ( Anita Hassanandani ) भी सलमान के नए लुक की तारीफ करने लगी।