बॉलीवुड

Sana Khan की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल

सना खान ने 20 नवंबर को मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं अब सना खान की मेंहंदी की तस्वीरें सामने आई हैं
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 2:14 PM IST
sana_khan.jpg
Sana Khan

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सना खान ने कुछ वक्त पहले बॉलीवुड से हमेशा के लिए दूरी बना ली। उन्होंने अपने एक लंबे चौड़े पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वह अब धर्म की राह पर चलेंगी। लेकिन फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी सना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया था। सना खान ने गुजरात के रहने वाले मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं। अब सना की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

दरअसल, निकाह की रस्मों से फ्री होते ही सना खान अब अपनी सभी फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में सना खान पिंक ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की मैचिंग ज्वैलरी पहन रखी है। तस्वीरों में सना काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है। सना की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

इससे पहले सना खान ने अपनी वलीमें की तस्वीरें साझा की थीं। लाल जोड़ा पहने सना की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। सना की शादी की खबरें शनिवार को सामने आई थी। जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में सना अपने पति के साथ व्हाइट कलर शादी के जोड़े में नजर आती हैं। इसके बाद दोनों केक काटते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सना ने खुद अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कीं। सना ने अनस सैयद से 20 नवंबर को शादी की थी। पति के साथ तस्वीर शेयर कर सना ने लिखा, ''अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।''

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन