8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमार सानू ने बेटे के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब वह चाहेगा तब भी उससे नहीं मिलूंगा

जान कुमार सानू ने लगाया था पिता पर आरोप अब कुमार सानू ने बेटे के आरोपों का दिया जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 25 Nov 2020, 11:02 AM IST

kumar_sanu.jpg

kumar sanu

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते हफ्ते घर से बेघर हुए जान ने बाहर आते ही अपने पिता के लिए कुछ ऐसा कहा कि हर कोई चौंक गया। जान ने पिता कुमार सानू पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी मां और उनके लिए कभी कुछ नहीं किया। ऐसे में अब कुमार सानू ने जान के इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उसकी मां जो चाहती थी मैंने वो सब दिया। लेकिन इसके बावजूद ये कहा जा रहा है कि मैंने कभी कुछ नहीं किया।

जान को नालायक नहीं कहा

सबसे पहले कुमार सानू ने जान के लिए कही बातों पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों को वह वीडियो एक बार फिर देखने की जरूरत है। मैंने उसमें कहा था कि उसे (जान कुमार सानू) को नालायक बातें नहीं करनी चाहिए। मैंने उसे नालायक नहीं कहा। दूसरी बात ये है कि महाराष्ट्र में रहते हुए यह जरूरी है कि आप महाराष्ट्रियन्स का सम्मान करें। यही सीख उसे सिखाई जानी चाहिए थी। यही बात मैंने कही थी। परवरिश को लेकर मैंने नहीं कहा। उसकी परवरिश अच्छे से हुई है।

Neha Kakkar और रोहनप्रीत ने शादी का एक महीना पूरा होने पर मनाया जश्न, शेयर किया रोमांटिक वीडियो

इसके बाद कुमार सानू ने कहा कि मुझे उसकी बातें सुनकर दुख हुआ, जिसमें उसने कहा कि मैंने उसे अपने नाम के अलावा कुछ नहीं दिया। उन लोगों को सपोर्ट नहीं किया। कुमार सानू ने कहा, वह बहुत छोटा था इसलिए हो सकता है कि उसे पता नहीं है कि जब 2001 में मेरा तलाक हुआ था तो मैंने वो सारी चीजें दी थीं जो उसकी मां ने मांगी थीं। कोर्ट के जरिए उन्होंने जिस भी चीज की मांग की वो मैंने दी। यहां तक कि मैंने उन्हें मेरा बंगला आशिकी भी दिया। मेरा बेटा मुझसे मिलता रहता था लेकिन अब वो चाहेगा भी तो नहीं मिलूंगा।

बॉलीवुड सेलेब्स के Maldives घूमने की होड़ पर 'दबंग 3' निर्माता निखिल द्विवेदी नाराज, ऐसे लगाई क्लास

प्यार एक तरफा नहीं होता

इसके साथ ही कुमार सानू ने बताया, 'उसके कहने पर मैंने उसे शो में लिया। उसने कहा तो मैंने उसे म्यूजिक प्रोड्यूसर से मिलवाया। मैं उसे महेश भट्‌ट रमेश तौरानी और बाकी कई लोगों के पास ले गया, जिन्हें मैं लम्बे समय से जानता था। लेकिन अब वह उसे काम देते हैं या नहीं, यह पूरी तरह उनके ऊपर है। यह उसके टैलेंट पर निर्भर हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे कोरोना हुआ था तब उनकी तरफ से मुझे कोई फोन नहीं आया। जान ने मुझसे अभी तक कुछ नहीं पूछा। कुमार सानू ने कहा प्यार एक तरफा नहीं होता है और ताली एक हाथ से नहीं बजती।'