
बॉलीवुड सेलेब्स के Maldives घूमने की होड़ पर 'दबंग 3' निर्माता निखिल द्विवेदी नाराज, ऐसे लगाई क्लास
मुंबई। जिस तरह से बॉलीवुड सेेलेब्स ( Bollywood Celebs ) घूमने-फिरने के लिए मालदीव और अन्य जगहों पर जा रहे हैं और अपने फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं, उससे लगता है पूरी इंडस्ट्री वेकेशन के मूड में है। हालांकि इससे एक मैसेज यह भी जा रहा है कि मूवी इंडस्ट्री को देश में कोरोना से बने हालातों के प्रति न तो सहानूभूति है और न ही परवाह। सोशल मीडिया पर इस तरह की राय बनने के चलते फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ( Nikhil Dwivedi ) ने गुस्सा जाहिर किया है। निखिल ने बॉलीवुड सेलेब्स को आड़े हाथों लेते हुए न केवल ऐसे सेलेब्स की निंदा की है बल्कि आईना भी दिखाया है।
बस 'बेवकूफ' हैं'
निखिल ने अपने ट्वीटर पर एक ट्वीट के जबाब में लिखा,'सही बात है। और हम मूवी इंडस्ट्री अचानक हमारे से संबंधित मुद्दा नहीं होने पर भी आलोचना होने पर चकित हो जाते हैं। हम खुद में इतने ज्यादा खो जाते हैं और साफ तौर पर लगता है कि हमारे आसपास जो हो रहा है उससे हम सहानूभूति ही नहीं रखते। मुझे यह भी आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है कि हमारे पास दिल नहीं है, किसी के पास नहीं है... बस 'बेवकूफ' हैं।'
इन सेलेब्स ने एंजॉय किया वेकेशन
लॉकडाउन में करीब-करीब हर चीज के बंद होने के बाद अनलॉक शुरू हुआ। पिछले और इस महीने के मध्य तक ऐसा लगने लगा कि सबकुछ ओपन हो गया है। इस मौके का फायदा उठाकर कई सेलेब्स ने छुट्टियां मनाने का मन बनाया। कुछ भारत में ही गोवा, हिमाचल में वेकेशन के तौर पर गए तो कुछ ने विदेश में एंजॉय किया। बाहर जाने वाले अधिकतर सेलेब्स ने मालदीव में डेरा जमाया। घूमने-फिरने के हिसाब से जो सेलेब्स बाहर निकले उनमें रकुलप्रीत सिंह, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, सोनाक्षी सिन्हा, एली एवराम, तारा सुतारिया, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, मिलिंद सोमन, मोनालिसा व अन्य स्टार शामिल हैं। साउथ एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु, काजल अग्रवाल, परिणीता सुभाष, शनवी श्रीवास्तव और मेहरीन कौर पीरजादा भी मालदीव होकर आई हैं।
गौरतलब है कि निखिल ने 'दबंग 3' और 'वीरे दी वेडिंग' का निर्माण किया है। इसके अलावा वह कई मूवीज में अभिनेता के रूप में नजर आ चुके हैं। इनमें 'माई नेम इज़ एंथोनी गोंसाल्विस', 'रावन', शोर इन द सिटी, 'हेट स्टोरी', 'तमंचे' आदि शामिल है।
Published on:
24 Nov 2020 11:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
