बॉलीवुड

दुल्हन लुक में Sana Khan ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें, पति मुफ्ती अनस के साथ दिखाई दीं काफी खुश

सना खान ( Sana Khan ) ने शेयर की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें लाल जोड़े पहने हुए पति मुफ्ती अनस ( Mufti Anas ) संग शेयर की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई सना की तस्वीरें
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 9:47 PM IST
Sana Khan Shared Her Latest Bridal Look Photos
Sana Khan Shared Her Latest Bridal Look Photos

नई दिल्ली। बिग बॉस ( Bigg Boss ) से मशहूर हुई एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan ) काफी लंबे से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले वह इस्लाम के लिए इंडस्ट्री को छोड़ने की वजह से चर्चाओं में बनी हुई थीं। वहीं अब वह अपने निकाह ही वजह से चारों तरफ छाईं हुई हैं। जी हां, बीते दिन यानी कि शनिवार को सना ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस ( Mufti Anas ) संग निकाह कर लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो सामने आई थीं। जिसमें वह पति संग वेडिंग केक काटती हुई दिखाई दी थीं। वहीं अब सना की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह दुल्हन बनी हुई दिखाई दे रही हैं।

20 नवंबर को मौलाना अनस मुफ्ती संग निकाह करने के बाद सना ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें वह अपने पति संग बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सना ने लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। लाल लिबास के साथ उन्होंने हैवी गोल्डन ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया है। साथ ही उनके हाथों पर पति के नाम की मेहंदी भी लगी हुई है। सना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "अल्लाह की खातिर उन्होंने एक-दूसरे से प्यार किया और अल्लाह की खातिर ही एक-दूसरे से शादी की, अल्लाह उन्हें इस दुनिया में यूं ही साथ रखे और जन्नत में भी दोबारा मिलाए।"

आपको बता दें सना खान बिग बॉस से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी खूबसूरती के हर कोई दीवाने हो गए थे। यहां तक की शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) भी सना की खूबसूरती देख उन पर फिदा हो गए थे। यही नहीं शो के खत्म होने के बाद सलमान ने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म 'जय हो' ( Jai Ho ) में काम भी दिया था। सना अपने एक्स बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस ( melvin louis ) की वजह से भी काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। ब्रेकअप होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन