8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में भी Anushka Sharma कर रही हैं काम, सेट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई आई नज़र

प्रेग्नेंट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) शूटिंग पर पहुंची ग्रीन गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आई नज़र सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें हुई वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 22 Nov 2020, 9:29 PM IST

Actress Anushka Sharma Started Shooting During Her Pregnancy

Actress Anushka Sharma Started Shooting During Her Pregnancy

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले वह दुबई में पति विराट कोहली ( Virat Kholi ) संग मौजूद थी। वहीं अब आईपीएल खत्म होने के बाद दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। ऐसे में अनुष्का में भी अपने काम पर लौट आई हैं। कुछ समय पहले ही अनुष्का की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में काम पर लौंटी अनुष्का की हर जगह तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें- बोल्डनस की हदें पार करती हुईं दिखाई दीं Tiger Shroff की बहन, बिकनी पहने हुए शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अभिनेत्री वैनिटी वैन से उतरती हुईं नज़र आ रही हैं। इस दौरान अनुष्का ग्रीन कलर के गाउन और ब्राउन सैंडल पहने हुए दिखाई दीं। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने फ्री हेयर छोड़े हुए थे। सिंपल लुक के साथ अनुष्का काफी स्टाइलिश लग रही थीं। कोरोना से बचने के लिए अभिनेत्री ने मुंह पर मास्क भी पहना हुआ है। अनुष्का की यह तस्वीरें देखते ही देखते काफी तेजी से वायरल होने लगी। जिसे देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ड्रग मामले में गिफ्तार होने के बाद Bharti Singh का 5 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल, ड्रग ना देने की दी थी नसीहत

अब बात करें कि आखिर अनुष्का ने आखिरकार किसी चीज़ की शूटिंग शुरू कर दी है। तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि एक विज्ञापन के शूट के लिए पहुंची थी। शूटिंग के दौरान मेकअप करवाते हुए अनुष्का ने एक वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की थी। जिसमें उनका मेकअप किया जा रहा था। बता दें कि अनुष्का शर्मा की ड्यू डेट जनवरी 2021 है। यानी करीब 2 महीने बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।