नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) की बहन कृष्णा श्रॉफ ( Krishna Shroff ) बेशक फिल्मों में नहीं आ रही हैं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी बोल्डनस की वजह से तो कभी वह अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। एक बार फिर से कृष्णा श्रॉफ को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म हो चुका है। खबरों की मानें तो कृष्णा का उनके ब्वायफ्रेंड एबन हैम्स ( Eban Hyms ) संग ब्रेकअप हो गया है। वह काफी लंबे से उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। कपल को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता था।