मंदाना आगे बताती हैं कि 'शूटिंग के लास्ट दिन वह अपना काम खत्म करके जल्दी जाना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें किसी और से मिलना था, लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद भी प्रोड्यूसर ने उन्हें एक घंटा रुकने के लिए कहा। जो वह नहीं कर पाई थीं। वह गाने की शूटिंग के लिए जब कपड़े बदलने के लिए वैनिटी वैन में गई तो उनके पीछे ही जबरन उनकी वैन में घुस गए। जिसके बाद वह उन पर चिल्लाने लगे और कहने लगे कि उन्हें सेट पर रुकना होगा। मंदाना ने बताया कि उस दौरान सेट पर कोई डायरेक्टर या असिस्टेंट मौजूद नहीं था।'