नई दिल्ली। 14 जून 2020 के दिन को कोई भी शख्स भूले नहीं भूल पाता है। इस दिन देश ने सबसे बेहतरीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) को खो दिया था। 14 जून के दिन सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। आज उनकी मौत को पूरे पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज भी फैंस की आंखे अपने हीरो को याद कर नम हो जाती हैं। आज भी सब यही जानना चाहते हैं कि आखिर सुशांत की मौत आत्महत्या थी या फिर मर्डर। अभिनेता की मौत की खबर सुन हर कोई सदमे में था। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सदमे में नज़र आई। वहीं सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए उन्होंने पूरी आवाज़ भी उठाई। इस बीच खबर आ रही है कि जल्द ही अंकिता सुशांत को ट्रिब्यूट देने वाली हैं।