बॉलीवुड

जब मेरे पति ने फिल्म में किसिंग सीन किया है तो मैं क्यों नही: सनाया ईरानी

सनाया ईरानी ( sanaya irani ) ने अब जल्द ही बड़े पर्दे पर विक्रम भट्ट की फिल्म 'घोस्ट' ( ghost ) में नजर आने वाली है। प्रमोशन के दौरान सनाया से फिल्म को लेकर खास बात की गई।
2 min read
Oct 16, 2019
जब मेरे पति ने फिल्म में किसिंग सीन किया है तो मैं क्यों नही:  सनाया ईरानी
जब मेरे पति ने फिल्म में किसिंग सीन किया है तो मैं क्यों नही: सनाया ईरानी

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सनाया ईरानी ( sanaya irani ) ने अब जल्द ही बड़े पर्दे पर विक्रम भट्ट की फिल्म 'घोस्ट' ( ghost ) में नजर आने वाली है। बतौर लीड स्टार यह एक्ट्रेस की पहली फिल्म है। यह मूवी 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। हाल में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनाया से फिल्म को लेकर खास बात की गई। इस दौरान एक्ट्रेस से फिल्म में उनके किसिंग सीन को लेकर सवाल किया। एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन किस पर पति मोहित के रिएक्शन के बारे में भी बताया।

सनाया ने कहा,' ये पहली बार है जब मैंने ऑनस्क्रीन किस किया है। मुझे लगता है कि दो लोगों में किसिंग बहुत नॉर्मल और नेचुरल है। हमारी मूवी हॉरर है लव स्टोरी पर खर्च करने के लिए इतना समय नहीं है और यदि आपको यह दिखाने की जरूरत है कि दो लोग एक साथ हो रहे हैं, और वे एक-दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं, तो आपको उन्हें एक-दूसरे के सामने खड़े करने की जरूरत है।'

इस सवाल के जवाब में सनाया ने कहा,' मुझसे पहले मोहित ने एक फिल्म की थी, जिसमें उन्होंने किसिंग सीन दिया था। वो इसके बारे में डिस्कस करने वाले पहले थे। उन्होंने मुझसे इसके बारे में बात की थी। मोहित वास्तव में किसिंग सीन नहीं करना चाहते थे।'

उन्होंने कहा था, 'मैं यह नहीं करना चाहता और मैंने रिप्लाई में पूछा क्यों। मैंने उनसे कहा बेबी, हम एक्टर्स हैं। अगर ये नहीं करना चाहते हैं और आपको कोई समस्या है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन, अगर आप मेरे बारे में कुछ भी सोच रहे हैं कि मुझे इससे परेशानी होगी, तो यह नहीं होने वाला है। इस रिश्ते में कोई हिपोक्रेसी नहीं है, अगर कोई एक व्यक्ति ऐसा कर सकता है, तो दूसरा भी कर सकता है।'

Published on:
16 Oct 2019 03:48 pm