बॉलीवुड

संदीप और पिंकी फरार के ट्रेलर ने लोगों को किया कन्फ्यूज, क्या परिणीति चोपड़ा को मारकर अर्जुन कपूर बनेंगे विलेन?

संदीप और पिंकी फरार का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज परिणीति चोपड़ा को जाने से मारते दिखे अर्जुन कपूर ट्रेलर देखकर लोग हुए कन्फ्यूज

2 min read
Mar 09, 2021
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra (Screegrab from video Trailer on YouTube)

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म संदीप और पिंकी फरार का फाइनल ट्रेलर (Sandeep Aur Pinky Faraar Trailer) रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी काफी कन्फ्यूजिंग लग रही हैं लेकिन परिणीति और अर्जुन के किरदार बहुत इंटरेस्टिंग दिखाई पड़ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद इतना तो साफ है कि फिल्म के अंदर परिणीति और अर्जुन एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। हालांकि किसी कारण से दोनों साथ हैं। बॉर्डर क्रॉस करने से लेकर अर्जुन का परिणीति को मारना बेहद हैरान करने वाला है।

फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' (Sandeep and Pinky Faraar) का ट्रेलर देखने के बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। अर्जुन फिल्म में एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे वहीं परिणीति एक कॉपरेट सेक्टर में काम करने वाली लड़की के रोल में दिखेंगी। हालांकि ट्रेलर के अंत में देखने को मिलता है कि अर्जुन परिणीति को मार रहे हैं। अब फैंस पूछ रहे हैं कि क्या इस फिल्म में हीरो ही विलेन है।

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते काम को रोक दिया गया था। संदीप और पिंकी फरार के पहले ट्रेलर को पिछले साल 4 मार्च को रिलीज किया गया था।

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने सबसे पहले फिल्म इश्कजादे में काम किया था जो सुपरहिट रही थी। संदीप और पिंकी फरार में भी दोनों में एक वैसा ही जुनून देखने को मिल रहा है। इसके अलावा नमस्ते इंग्लैंड में भी ये जोड़ी नजर आई थी। हालांकि ये फिल्म दर्शकों के बीच कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी।

Published on:
09 Mar 2021 05:48 pm
Also Read
View All