बॉलीवुड

Sushant Case में बड़ा खुलासा: संदीप सिंह और सूरज पंचोली की मां के बीच में हो रही थी बातचीत

हाल ही में संदीप सिंह की कॉल डिटेल (Sandip Ssingh call detail) सामने आई जिसमें कई हैरान वाली बातें दिखीं। इसी कॉल डिटेल में एक नंबर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब का भी है। जिसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
2 min read
• •
Aug 26, 2020
Zarina Wahab name in Sandip Ssingh call details
Zarina Wahab name in Sandip Ssingh call details

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में लगातार नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा वाले फ्लैट पर फांसी के फंदे पर मृत पाए गए थे। जिसको मुंबई पुलिस द्वारा सुसाइड बताया गया। उसके बाद से अब तक इस केस में कई तरह के बड़े राज खुलकर सामने आ चुके हैं। सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स विभाग भी इस मामले में अब जुड़ चुका है। वहीं 14 जून को सबकुछ संभालने वाले संदीप सिंह (Sandip Ssingh) पर भी कई सवाल उठ चुके हैं। हाल ही में उनके कॉल डिटेल (Sandip Ssingh call detail) सामने आई जिसमें कई हैरान वाली बातें दिखीं। इसी कॉल डिटेल में एक नंबर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब का भी है।

रिपब्लिक टीवी पर अर्नब गोस्वामी द्वारा ये जानकारी दी गई कि संदीप सिंह की कॉल डिटेल में आदित्य पंचोली की पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब (Zarina Wahab) का नाम भी शामिल है। याद हो कि सूरज पंचोली का नाम पिछले दिनों दिशा सालियान (Disha Salian case) और सुशांत केस से जुड़ता रहा है। जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। इसी कारण उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा भी कर दिया। ऐसे में संदिग्ध संदीप सिंह के कॉल रिकॉर्ड्स में सूरज की मां का नाम सामने आना बड़ा सवाल उठा रहा है। जरीना वहाब की संदीप से 20 जून को बातचीत हुई थी। सितंबर 2019 से लेकर 20 जून, 2020 तक जरीना वहाब और संदीप सिंह की पांच बार बातचीत हुई। अब दोनों के बीच क्या बात हुई, किस विषय को लेकर कॉल हो रही थी। ये अभी सामने नहीं आया है। संदीप सिंह या जरीना वहाब ने भी इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वहीं संदीप सिंह कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) के भी लगातार संपर्क में थे।

संदीप सिंह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने खुद को सुशांत का बहुत अच्छा दोस्त बताया था लेकिन उनकी कॉल डिटेल में पिछले 10 महीने से उनकी सुशांत से कोई बातचीत नहीं हुई। उनकी मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी से भी कई बार बातचीत हुई। इसके अलावा ऐंबुलेंस ड्राइवर से भी 4 बार उनकी बात हुई। खबरों के मुताबिक, सीबीआई जल्द ही संदीप सिंह से भी पूछताछ कर सकती है।

Published on:
26 Aug 2020 05:47 pm
Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर