बॉलीवुड

एक्ट्रेस सना जावेद- शोएब मलिक के निकाह के बाद भड़के सानिया मिर्जा के पिता बोलें- ‘तलाक’ नहीं, ‘खुला’ था…

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अचानक निकाह कर हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी के काफी चर्चे चल रहे हैं। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और इनकी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा के तलाक की खबरें आईं थीं। अब एक्ट्रेस सना और क्रिकेटर शोएब के निकाह के बाद सानिया के पिता ने चुप्पी तोड़ी है।

less than 1 minute read
Jan 21, 2024
sania_mirza_father_on_her_divorce_after_shoaib_malik_sana_javed_marriage.jpg

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादीशुदा जिंदगी कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। सानिया और शोएब की तलाक की खबरों ने काफी लंबे समय से तूल पकड़ा हुआ था। 20 जनवरी 2024 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। शोएब मलिक ने अपनी और एक्ट्रेस के साथ की फोटो X पर शेयर कर जानकारी दी है। जिसमें लिखा- 'अलहम्दुलिल्लाह, उन्होंने हमें जोड़े में बनाया।'

भड़के सानिया मिर्जा के पिता
अब शोएब की शादी पर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सानिया के पिता ने कहा कि यह एक 'खुला' था। दरअसल, 'खुला' एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने का अधिकार है। इसमें एक मुस्लिम महिला को अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार है। बता दें कि 'खुला' का इच्छा सिर्फ बीवी ही रख सकती है। ‘खुला, तलाक का ही एक अन्य रूप है। इसमें बस इतना अंतर है कि यह महिला की तरफ से लिया जा सकता है। बता दें कि खुला के जरिए महिला अपने शौहर से संबंध तोड़ सकती है और तलाक में पुरुष अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला करता है। इस तरह के तलाक जिक्र 'कुरान' और 'हदीस' में भी है।

Published on:
21 Jan 2024 11:49 am