बॉलीवुड

MeToo: सुशांत सिंह पर लगे आरोपों पर संजना ने तोड़ी चुप्पी, कहा-ऐसा कुछ भी..

हाल में सुशांत सिंह अभिनेत्री संजना के साथ शोषण के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आ गए थे

2 min read
Oct 24, 2018
Sushant singh and Sanjana

हाल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी आगामी फिल्म 'किजी और मैनी' की को-स्टार संजना सांघी के साथ गलत व्यवहार और यौन शोषण के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। अब इस मामले में संजना का बयान आया है। संजना ने अभिनेता पर लगे इन आरोपों को गलत बताया है। संजना का कहना है कि ये सब कोरी कल्पना है।

संजना ने जारी किया स्टेटमेंट:
संजना ने सोशल मीडिया पर इस मामले में एक स्टेटमेंट जारी किया है। संजना ने लिखा, 'मैं यूएस की लॉन्ग ट्रिप से कल वापस लौटी जिसके बाद मैंने फिल्म 'किजी और मैनी' के सेट पर गलत व्यवहार और शोषण से जुड़ी कई निराधार रिपोर्ट्स पढ़ीं। मैं यह साफ करना चाहूंगी कि मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। कृपया इन कल्पनाओं पर अब रोक लगाएं।'

ये भी पढ़ें

मलाइका के ऐसे बेडरूम सीक्रेट जानकर बहन अमृता को भी आ गई थी शरम, सरेआम खोले थे राज

सुशांत पर लगे थे आरोप:
पिछले दिनों सुशांत सिंह के बारे में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि वे 'किजी और मैनी' की शूटिंग के दौरान अपनी को-स्टार संजना सांघी के साथ ओवर फ्रेंडली होने की कोशिश करते थे। खबरें तो यहां तक थी कि इस वजह से फिल्म की शूटिंग तक रोकनी पड़ी थी। हालांकि अब संजना ने सामने आकर इन बातों का खंडन किया है और बताया है कि सुशांत ने उनके साथ ऐसा कुछ भी नहीं किया।

सुशांत सिंह ने दी थी सफाई:
हाल में अभिनेता सुशांत सिंह ने उन पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए संजना के साथ उनकी बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी सुशांत पर लगे आरोपों का खंडन किया था।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे सुशांत
मी टू कैंपेन के तहत सुशांत सिंह का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था। इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सुशांत सिंह के बारे में बातचीत और ज्यादा होने लगी।

ये भी पढ़ें

#MeToo पर बोली तनुश्री, 10 साल पहले ​आवाज उठाने का भुगतना पड़ा खामियाजा
Published on:
24 Oct 2018 11:52 am
Also Read
View All