
राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिदंगी पर आधारित फिल्म 'संजू' के एक के बाद पोस्टर जारी कर दर्शकों को संजय दत्त की जिदंगी के हर पड़ाव से रूबरू करवाया हैं। ऐसे में दर्शक फिल्म 'संजू' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले जारी किए फिल्म के टीजर में संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स, न्यूयॉर्क में टिकट के लिए भीख मांगने और जेल का सफर दिखाया गया था। जिसे देखकर लोग इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हो रहे थे। आखिरकार संजय दत्त का ट्रेलर 30 मई को रिलीज हो गया है। ट्रेलर में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़ी हर चीज को बारिकी से दिखाया गया है। बता दें कि इसमें संजय के ड्रग्स, अवैध हथियार, मुंबई बॉम्ब ब्लास्ट मामला और अफेयर्स को लेकर दिखाया गया है जो बहुत ही दिलचस्प तरीके से फिल्माया गया।
इसलिए ब्लॉकबस्टार साबित होगी 'संजू'
1. पोस्टर, टीजर और ट्रेलर के साथ इस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी इतनी ज्यादा हो रही है कि लोग इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार भी नहीं कर पा रहे है। सभी इस बात टकटकी लगाए बैठे कब 29 जून आए हम बॉलीवुड के खलनायक कहे जाने वाले संजय दत्त की जिंदगी को बारीकी से जानें।
2. अगर रणबीर की फिल्म 'संजू' के 24 अप्रेल को जारी किए टीजर पर नजर डाले वह खासा हिट साबित हुआ है। अब तक 'संजू' के टीजर को 5 करोड़ ज्यादा लोग देख चुके हैं।
3. सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस ना मिलने के कारण भी लोग 'संजू' को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
4. 'संजू' के ट्रेलर को रिलीज होते ही करीब आंधे घंटे 3.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग 'संजू' के ट्रेलर को देखने के लिए कितने एक्साइडेट हैं।
5. अगर पोस्टर, टीजर और ट्रेलर के पब्लिक रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी को देखा जाए तो यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दे कोई हैरानी की बात नहीं।
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'संजू' की स्टार कास्ट की बात की जाए तो काफी दमदार है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर , अनुष्का शर्मा , सोनम कपूर , परेश रावल , मनीषा कोइराला आदि बड़े बड़े स्टार्स से हटी पड़ी है।