
बॉलीवुड सेलेब्स के स्टार किड्स आज कल काफी सुर्खियों में हैं। सभी स्टार्स के बच्चे अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में आए हुए हैं, इसी बीच संजय दत्त की बेटी त्रिशाला की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वैसे तो त्रिशाला की पहले भी तस्वीरें काफी चर्चा में आई हैं, लेकिन इस फोटो को देखकर तो आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।त्रिशाला ने जो अपनी हॉट फोटो शेयर की है इसमें उन्हें 15, 000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस फोटो में त्रिशाला ने क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक प्लाजो पैंट्स पहन रखा है, जिसमें बेहद हॉट लग रही हैं।
बता दें कि सारा अली खान , सुहाना खाना, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार किड्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी फैन फॉलेइंग बढ़ाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में भला संजय दत्त की बेटी त्रिशाला पीछे क्यों रहतीं। इससे पहले भी त्रिशाला अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर सनसनी फैला चुकी हैं। दरअसल, त्रिशाला अक्सर ही अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं और वह एक बार फिर अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चाओं में हैं।
गौरतलब है कि त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी दिवंगत पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। यूं तो त्रिशाला ने न्यूयॉर्क से लॉ में ग्रेजुएशन की है, लेकिन उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग और फैशन में रही है। त्रिशाला अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
बता दें, त्रिशाला के पिता संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनकी बेटी फिल्मों में आने के लिए कहती हैं, तो वह उनकी टांगे तोड़ देंगे। फिलहाल त्रिशाला फैशन डिजाइंनिग में अच्छा कर रही हैं।
वैसे आपको ये भी बता दें कि जब संजय ने मान्यता से तीसरी शादी की थी, तब ऐसी खबरें आई थीं कि त्रिशला इस शादी से खुश नहीं थीं। हालांकि, बाद में संजय दत्त ने इन सब खबरों को महज अफवाह बताया था।