बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पिता लेखक व फिल्मकार राम मुखर्जी का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनकी पत्नी कृष्णा ने बताया, कि उन्हें 13 अक्टूबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चल रहा था। दुर्भाग्य से, उनका शरीर इस बार इलाज के प्रति कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। सुबह 5 बजे उनका रक्तचाप तेजी से घट गया।" डबडबाई आंखों से उन्होंने कहा, "वह नहीं रहे, सबकुछ खत्म हो गया।"