6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो क्या ऐश्वर्या या ओमपुरी या फिर विनोद खान की वजह से सलमान ने नहीं दी दिवाली पार्टी, यहां जानें

फीकी रही बॉलीवुड के दो बड़े परिवार में दिवाली...नहीं हुआ जश्र...न सलमान ने दी पार्टी, ना ही बिग बी ने...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 20 Oct 2017, 11:51 AM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और सलमान खान की दिवाली पार्टी फेमस है, लेकिन इस बार दोनों परिवार में इस दिवाली रौनक फीकी रही। बच्चन परिवार में दिवाली क्यों सेलिब्रेट नहीं की गई, वह तो समझ आता है कि बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का पिछले कुछ समय पहले निधन हुआ था...ऐसे में बच्चन परिवार में दिवाली सेलिब्रेशन न होना स्वाभाविक था। बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हमेशा बॉलीवुड सितारों का जमावाड़ा होता है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने समधी के निधन के चलते कोई भी जश्र मनाने से इंकार कर दिया था।

गौरतलब है कि दिवाली देश के बड़े त्यौहारों में से एक एक है और इसका आम से लेकर खास तक को बड़ी बेसब्री से इंताजर रहता है। बॉलीवुड में दिवाली की धूम दो-तीन दिन पहले से ही नजर आने लगती है। इस सलमान के गैलेक्सी में दिवाली पार्टी नहीं हुई। बताया जाता है कि सलमान अपने परिवार वालों से इच्छा जाहिर की थी, वो इस अपने घर की वजाय बहन अर्पिता के घर दिवाली पार्टी देेंगे। हुआ भी ऐसा। गैलेक्सी की बजाय अर्पिता के घर में दिवाली की रौनक रही। हम आपको बता दें कि दिवाली सलमान का सबसे फेवरिट फेस्टिवल है, जब वो अपनों को महंगे से महंगे तोहफे उपहार में देते हैं, लेकिन इस बार उनकी दिवाली फीकी ही मानी जाएगी। हां, यह दीगर बात है कि वो दूसरे सितारों की दिवाली पार्टी में शरीक हुए, लेकिन निजी तौर पर कोई बड़ा जश्र नहीं मनाया।

गोयाकि, इस साल दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना और ओमपुरी का निधन हुआ और इसमें कोई दोराय नहीं कि दोनों ही एक्टर सलमान के दिल के बेहद करीब रहे हैं। ओमपुरी सलमान की ट्यूबलाइट में भी थे, जबकि दबंग में विनोद खन्ना ने सलमान के पिता का किरदार निभाया था। वहीं दूसरी ओर सलमान की एक्स ऐश्वर्या के पिता का निधन भी इसी साल हुआ है। ऐसे में सलमान ने दिवाली पार्टी नहीं दी और इसके पीछे वजह क्या हो सकती है...यह तो समझने वाली बात है।

गौरतलब है कि दिवाली पार्टी देने में एकता कपूर का भी कोई जवाब नहीं...इनकी दिवाली पार्टी दो तरह से होती है। एक पार्टी में पापा और भाई के लिए, तो दूसरी पार्टी वो खुद के लिए देती हैं। इस पार्टी में बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक के सितारे शामिल होते हैं। हमेशा की तरह एकता की दिवाली पार्टी में इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। पापा जितेंंद्र जहां अपने करीबी दोस्तों के साथ शगुन की बाजी में व्यस्त रहे, वहीं एकता के करीबी दोस्तों ने भी जमकर धमाल मचाया। अक्षय कुमार जहां अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के संग पहुंचे, वहीं संजय दत्त अपनी पति मान्यता दत्त के साथ के साथ शिरकत करते दिखाई दिए। आलिया भट्ट , श्रीदेवी, सोनम कपूर , सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, करण जौहर , सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, सोनाक्षी सिंहा जैसे कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। पार्टी में टीवी सितारों में दिव्‍यांका त्रिपाठी, मोना कपूर, साक्षी तंवर, रक्षंधा खान क्रिस्‍टल डीसूजा जैसे कई टीवी स्‍टार शामिल हुए। पार्टी में वीरे द वेडिंब की स्टार कास्ट भी नजर आई।