6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान की रेस 3 को लेकर जैकलीन ने किया ये बड़ा खुलासा!

सलमान खान की 'रेस 3' को लेकर जैकलीन ने किया ये बड़ा खुलासा!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 5 Oct 2017, 4:00 PM IST

Jacqueline_Fernandez

Jacqueline_Fernandez

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि हिट फिल्म श्रृंखला 'रेस' के तीसरे संस्करण में उनकी भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण है। जैकलिन ने मंगलवार को डेनिम ब्रांड ली के बॉडी ऑप्टिक्स सीजन-2 के लॉन्च पर कहा, 'यह मुश्किल भूमिका है। मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि यह मुझे अलग बनाती है।' उन्होंने कहा, 'मैं इस भूमिका को चुनौतीपूर्ण मानती हूं।'

रेमो फर्नांडिस द्वारा निर्देशित 'रेस 3' में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। जैकलिन ने कहा कि फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होने के कारण यह पूरी तरह अलग होगी। जैकलिन और सलमान इससे पहले 'किक' में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'किक के बाद, मेरा कॅरियर अच्छी दिशा में गया। इसके लिए मैं उनकी (सलमान)आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और ऐसे वक्त में मेरे साथ फिल्म की जब मुझे खुद पर विश्वास नहीं था।'

जैकलिन ने कहा, 'उस समय हमने 200 करोड़ की फिल्म की और अब हम एक साथ 'रेस 3' में काम कर रहे हैं। मैं इसके लिए उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म भी हिट होगी।' जैकलिन, तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी दिखाई देंगी।

हाल में रिलीज हुई जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म 'जुड़वा 2' भी 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। उनकी इस फिल्म ने पहले सप्ताह में डोमेस्टिक बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कारोबार किया है जिसकी बदौलत फिल्म अपनी मूल लागत निकालकर अब मुनाफे की तरफ बढ़ रही है।

यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई सलमान खान की जुड़वा का सीक्वेल है। इसमें जैकलीन फर्नांडीस ने करिश्मा कपूर और तापसी पन्नू ने रंभा का किरदार प्ले किया है जबकि सलमान का किरदार वरुण धवन ने निभाया है। यह फिल्म 15 करोड़ रुपए की कमाई और कर लेती है तो वरुण की अब तक की सबसे हिट फिल्म बन जाएंगी।