बॉलीवुड

​संजय दत्त अपनी बायोपिक ‘संजू’ की सक्सेस पार्टी में नहीं हुए शामिल, जाने क्या है वजह!

मीडिया के सामने भले ही संजय कभी सामने नहीं आए हो लेकिन संजय, राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर ये तीनों एक दूसरे के काफी करीब हैं।    
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 9:07 AM IST
sanjay dutt
sanjay dutt

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इनदिनों अपनी फिल्म 'संजू' को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसा हो भी क्यों न इस फिल्म के बनने के साथ ही उनके जीवन के कई ऐसे राज सामने आए जिसे जान कर हर कोई हैरान रह गया। ये फिल्म ने इसी शु्क्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर धमाका किया। बता दें कि सोमवार को 'संजू' की ग्रैंड सक्सेस पर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर ने एक शानदार पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि संजय दत्त इस पार्टी में शामिल नहीं हुए।

संजय शामिल नहीं हुए पार्टी में:
बता दें कि जिस शख्स पर पूरी फिल्म बनाई गई और वहीं, इस फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल नहीं हुआ। हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की। वहीं अक्सर देखा गया है कि जिस भी व्यक्ति के जीवन पर बायोपिक बनी हो वह फिल्म के प्रमोशन या इंटरव्यूज के लिए सामने जरूर आया है। लेकिन संजय दत्त ने ऐसा नहीं किया। वहीं पार्टी में रणबीर कपूर ने विक्की कौशल को भी वीडियो कॉल के जरिए शामिल किया लेकिन संजय दत्त इस पार्टी में शरीक नहीं हुए। बता दें कि संजय दत्त न कभी फिल्म के टीजर से लेकर, ट्रेलर के जारी होने तक या कभी गाने के प्रमोशन तक पर सामने नहीं आए।

रणबीर के साथ है अच्छी बॉन्डिंग:
मीडिया के सामने भले ही संजय कभी सामने नहीं आए हो लेकिन संजय, राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर ये तीनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं अक्सर इन तीनों को साथ में मस्ती करते, सुकून के पल बिताते देखा जाता है। फिल्म के बनने के दौरान भी इन तीनों की बॉन्डिंग गजब की थी लेकिन मीडिया के कैमरे के पीछे ही। जब भी फिल्म के लिए मीडिया की जरुरत होती, वहां से संजय दत्त गायब ही रहते। इसकी क्या वजह है ये तो खैर अभी तक पता नहीं लगी है लेकिन इतना जरुर है कि संजय दत्त मीडिया को नजर अंदाज करना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो संजय सिंगापुर के लिए अपने परिवार के साथ सोमवार को ही निकल गए थे।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब