बॉलीवुड

इस डायरेक्टर के साथ मूवी बनाएंगे संजय दत्त, Hrithik Roshan को दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

Sanjay Dutt Movie: संजय दत्त की अपकमिंग मूवी एक सुपरहिट डायरेक्टर के साथ बनेगी, जिन्होंने ऋतिक को ब्लॉकब्सटर मूवी दी थी।
2 min read
• •
Jun 21, 2024
Sanjay Dutt Upcoming Movie Actor To Collaborate with Sanjay Gupta

Sanjay Dutt Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की नई मूवी कन्फर्म हो गई है। उन्होंने ऋतिक रोशन के डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है। इस डायरेक्टर ने उन्हें एक ब्लॉकबस्टर मूवी दी थी, फिल्म का नाम था 'काबिल'।

संजय दत्त की नई फिल्म

अब तो आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। ये डायरेक्टर कोई और नहीं संजय गुप्ता हैं। फिल्मकार संजय गुप्ता एक बार फिर से संजय दत्त को लेकर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।संजय गुप्ता ने संजय दत्त को लेकर आतिश, जंग, खौफ, कांटे,प्लान, मुसाफिर, जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला, दस कहानियां जैसी फिल्में बनाई है।

दोनों सालों बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। संजय गुप्ता ने संजय दत्त के लिए एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार कर ली है। संजय गुप्ता ने बताया कि वो स्क्रिप्ट पर काम कर चुके हैं और आगे की तैयारी में जुटे हैं।

संजय गुप्ता ने कहा- ‘मैं, संजय दत्त अभी साथ में एक फिल्म के लिए प्लान कर रहे हैं। हमने स्क्रिप्ट पर काम किया है और अब हम लॉजिस्टिक्स पर काम कर रहे हैं। हम एक-दूसरे का हाथ थामे हुए साथ-साथ बड़े हुए हैं। मैं संजय दत्त को अच्छी तरह जानता हूं। इस बीच, मैं अपना रास्ता भटक गया। मैंने खुद को फिर से उनके साथ काम करने के लिए तैयार करना शुरू कर दिया। मैं बहुत जल्द अपने घर वापस आ रहा हूं।’

Updated on:
21 Jun 2024 04:05 pm
Published on:
21 Jun 2024 04:02 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड