बॉलीवुड

दो बार मौत के मुंह से वापस लौटे संजय खान, आग में झुलसने के कारण 13 दिन में हुई 73 सर्जरी

दिग्गज अभिनेता संजय खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। संजय खान की लाइफ विवादों से भी घिरी रही है। साथ ही उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार मौत का सामना किया है। जानिए संजय खान से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।  
2 min read
Sanjay Khan Burnt Face Shocking Story
Sanjay Khan Burnt Face Shocking Story

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय खान पुराने जमाने के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेता में से एक हैं। संजय खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। खास बात ये थी कि संजय खान ने बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर खूब लोकप्रियता हासिल की। अभिनेता जितना अपने काम को लेकर फेमस थे। उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरते थे। एक्ट्रेस जीनत अमान संग उनके विवादित रिलेशनशिप की कहानी किसी से छुपी नहीं हैं। वहीं एक्टर ने 2 बार मौत को पास से देखा है। चलिए आपको बतातें संजय खान से जुड़े ये दो हैरान कर देने वाले किस्से।

आग में झुलसने से बिगड़ा चेहरा

ये बाद साल 1990 के है। जब संजय खान टीपू सुल्तान की शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक से शूटिंग सेट पर आग लग गई। सेट पर 40 लोग मौजूद थे। इस भीषण आग से संजय खान खुद को बचा नहीं पाए। संजय खान आग की उठती लपटों में बुरी तरह से झुलस गए। बताया जाता है कि संजय खान की 65 प्रतिशत बॉडी आग में जल गई थी। संजय खान 13 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान उनकी एक या दो सर्जरी नहीं हुईं बल्कि 73 सर्जरी हुई। इस बात से आप खुद ही समझ सकते हैं कि ये कितना बड़ा हादसा था।

इंटरव्यू में संजय खान ने बयां किया दर्द

एक इंटरव्यू में संजय खान ने इस हादसे के बारें के बताया कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं कि थी कि उनके साथ कभी ऐसा हादसा भी होगा। संजय ने बताया कि जब सेट पर आग लगी तो वह राइटर के साथ खड़े थे। आग लगने की खबर सुनते ही जैसे ही वो दरवाज़ा खोलने के लिए चिल्लाए उनके सिपर कुछ भारी चीज़ आकर गिर गई।

हवाई जहाज क्रैश में बची जान

इस हादसे एक्टर संजय खान उभरे ही थे कि फिर उनके साथ एक और बड़ा हादसा हुआ। जिसमें भी वो बाल-बाल बचे। दरअसल, संजय खान एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे और यात्रा के दौरान उनका जहाज क्रैश हो गया। इसी जहाज में संजय खान भी सफर कर रहे थे। इस खौफनाक हादसे में 55 लोगों की मौत हो गई थी। संजय खान ने इस हादसे में भी मौत को काफी करीब से देखा था।

संजय खान की बेहतरीन फिल्में

आपको बतातें चलें कि संजय खान ने अपना एक्टिंग करियर 60 के दशक से शुरू किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करिय में कई सुपरहिट फिल्म में दी हैं। जिसमें 'दस लाख', 'एक फूल दो माली', 'इंतकाम', 'उपासना', 'मेला', 'नागिन' 'सोना चांदी', 'काला धंधा गोरे लोग' जैसे जबरदस्त फिल्में शामिल हैं।

Published on:
10 Jun 2021 08:34 pm
Also Read
View All
‘रिलेशनशिप में मेरे पिता सफल नहीं रहे’, आमिर खान की तीसरी शादी के बाद बेटे जुनैद का पुराना बयान वायरल, बोले- उनसे राय नहीं लेता

‘Dhamaal 4′ X Review:’धमाल 4’ देखकर बंट गए दर्शक! बोले-‘कॉमेडी का किंग लौट आया, तो किसी ने AI विजुअल्स पर उठाए सवाल’

तलाक और Bisexual के खुलासे के बाद अब बच्चे पर आकांक्षा चमोला का तीसरा राज, Lock Upp में फिर मचेगी तबाही!

मेनोपॉज पर 54 की पूजा भट्ट ने बयां किया दर्द, बोलीं- कैंसर होने का लगा था डर, किया चौंकाने वाला खुलासा

‘कीड़े के काटने’ वाली चर्चा पर फौजी टीम की सफाई, राजेश शर्मा की सेहत पर तोड़ी चुप्पी; अटकलों का अंत क्या है असली कहानी?