नई दिल्लीPublished: Aug 08, 2021 06:54:01 pm
Shweta Dhobhal
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान शादीशुदा एक्टर संजय खान को अपना दिल दे बैठीं थीं। संजय खान का बर्ताव जीनत संग बिल्कुल भी ठीक नहीं था। जानें संजय खान और जीनत अमान के रिश्ते से जुड़े कुछ कड़वे अनसुने किस्से।
नई दिल्ली। एक्ट्रेस जीनत अमान हिंदी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके बोल्ड अंदाज ने पूरी इंडस्ट्री को दीवाना बना दिया था। उनकी अदाओं के दीवाने आम से लेकर खास तक थे। जिसमें कई बॉलीवुड एक्टर्स के भी नाम शामिल हैं। लेकिन जीनत का दिल आया एक्टर संजय खान पर। शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता से जीनत अमान को प्यार हो गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तनाव आ गया। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि एक बार निर्देशक-एक्टर संजय खान ने एक फाइव स्टार होटल में जीनत को खूब पीटा था।