बॉलीवुड

‘SANJU’ ही नहीं इन स्टार्स के जीवन के दर्दनाक पलों को दर्शाएंगे इन BIOPICS में, जानें इनके नाम…

संजय की तरह कई ऐसे और स्टार्स हैं जिनकी बॅायोपिक बन चुकी है या अब बनने वाली है। तो आइए जानते हैं उनकी लिस्ट...
2 min read
May 30, 2018
संजय ही नहीं इन कलाकारों की जिंदगी में भी आए थे दर्दनाक पहलू, जानें किन स्टार्स पर बनने जा रही या बन चुकी हैं BIOPICS!
संजय ही नहीं इन कलाकारों की जिंदगी में भी आए थे दर्दनाक पहलू, जानें किन स्टार्स पर बनने जा रही या बन चुकी हैं BIOPICS!

इन दिनों हर कोई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' को लेकर एक्साइटेड है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय के जीवन से जुड़ी खास कहानियों को दर्शाया जाएगा। संजय दत्त की इस बॅायोपिक में उनके फिल्मी कॅरियर की शुरुआत के साथ उनका ड्रग्स की लत का शिकार होना, अफेयर्स 1993 बम धमाके में नाम आना और इसके बाद जेल की हवा खाने तक का पूरा सफर दिखाया जाएगा। इस फिल्म का टीजर काफी मनोरंजक था। लेकिन अब सभी प्रशंसक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

संजय की तरह कई ऐसे और स्टार्स हैं जिनकी बॅायोपिक बन चुकी है या अब बनने वाली है। तो आइए जानते हैं उनकी लिस्ट...

श्रीदेवी

बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर उनपर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते हैं। हालांकि कुछ दिनों से खबरे ये भी आ रही हैं कि शायद उन्होंने ये आइडिया ड्राॅप कर दिया है।

मधुबाला

दिग्गज अदाकारा मधुबाला पर जल्द ही एक बॅायोपिक बनने वाली है। इस बॅायोपिक को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। पहले बताया जा रहा था कि इसमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार अदा करेंगी। लेकिन अब करीना कपूर को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं।

सनी लियोनी

पोर्न स्टार सनी लियोनी जल्द ही खुदकी बॅायोपिक लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में वह खुदकी कहानी दुनिया के सामने दर्शाएंगी।

सावित्री

रेखा की सोतेली मां सावित्री एक जानी-मानी साउथ एक्ट्रेस रह चुकी हैं। दरअसल वह जेमिनी गणेशन की तीसरी पत्नी थीं और रेखा जेमिनी गणेशन की दूसरी पत्नी से हुई बेटी। उनपर आधारित एक बाॅयोपिक भी बनी है। जिसने न सिर्फ देश बल्कि विदेश में खूब चर्चा हांसिल की।

सिल्क स्मिता- 'द डर्टी पिक्चर'

'द डर्टी पिक्चर' में एक्ट्रेस विद्या बालन ने सिल्क स्मिता का किरदार अदा किया था।

Updated on:
30 May 2018 11:19 am
Published on:
30 May 2018 11:15 am
Also Read
View All
Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था