बॉलीवुड

‘Pani Chhalke’ पर सपना चौधरी ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, भीड़ भी काट रही हल्ला

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस और सिंगिंग को लेकर काफी पसंद की जाती है. इसके अलावा उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं, जिनको काफी पसंद किया जाता है. हाल में उनका एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो हाल में हुए स्टेज शो का है. वीडियो में सपना जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2022, 6:43 PM IST
sapna_chaudhary.jpg
'Pani Chhalke' पर सपना चौधरी ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, भीड़ भी काट रही हल्ला

हरियारणा की शान कही जाने वाले सपना चौधरी अपने फैंस के बीच अपने अंदाज और डांस को लेकर काफी पसंद की जाती है. सपना चौधरी के डांस वीडियो और गानों के वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं, जो दर्शकों और यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं. इन दिनों भी सपना चौधरी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सपना चौधरी के कुछ दिन पहले हुए एक स्टेज शो के दौरान का है. वीडियो में सपना चौधरी 'Pani Chhalke' पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.

वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वीडियो में सपना चौधरी गोल्डन सूट पहने नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने बालों में परांदा लगाया है. उनका ये खूबसूरत अंदाज बेहद पसंद किया जा रहा है. खास बात ये है कि सपना चौधरी के इस वायरल वीडियो पर अब तक 34 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. साथ ही वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की लाइन लगी हुई है. फैंस वीडियो पर कमेंट्स कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा भी सपना चौधरी ऐसे काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

उनके सभी वीडियो को काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा वो खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं. सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. वो जब भी कोई फोटो या वीडियो साझा करती हैं तो उस पर भी भारी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आते हैं. इसके अलावा सपना चौधरी ने बिग बॉस से अपनी अच्छी पहचान बनाई है. इसके अलावा वो अपने पति और बेटे के साथ भी काफी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं.

गाने का VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

Updated on:
7 Mar 2022, 6:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़