बॉलीवुड

सपना चौधरी ने अपने लेटेस्ट सॉन्ग घुंघरू पर किया शानदार डांस, फैंस बोले हॉट

सपना चौधरी का नया गाना घुंघरू रिलीज होते ही वायरल हो गया है। अब सपना ने इस गाने का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
2 min read
• •
Apr 27, 2021
sapna_choudhary6.jpg
Sapna Choudhary

नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर सपना का अलग ही क्रेज है। इंटरनेट पर सपना के कई गाने बहुत फेमस हैं जो फैंस का खूब बंटोरते हैं। हाल ही में सपना का एक नया म्यूजिक वीडियो घूंघरू रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। सपना के जबरदस्त डांस मूव्स फैंस का दिल जीत लेते हैं। गाने में सपना पूरी तरह से हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं और इसे अब तक 39 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं सपना ने इसी गाने पर अपना एक वीडियो फिर से शेयर किया है।

सपना चौधरी की इंस्टाग्राम पर भी खूब बढ़िया फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना ने सोशल मीडिया पर खास पॉपुलैरिटी हासिल की है। वो आए दिन अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। अब सपना ने घुंघरू टूट जावेगा पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। नीले कलर के सूट में सपना कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने वीडियो में शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। सपना ने डेसी क्वीन जैसे हैशटैग भी लगाए हैं।

सपना के फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- घर से जलवा कायम है। वहीं कई यूजर्स ने सपना के इस गाने को हॉट बताया है। बता दें कि सपना का ये लेटेस्ट सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। जो ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल है।

गौरतलब हो कि सपना ने पिछले साल एक बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद से सपना का थोड़ा वजन भी बढ़ गया लेकिन उन्होंने कुछ ही वक्त में दोबारा वापसी कर ली। सपना का हॉट अवतार देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं। सपना की फोटो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।

Published on:
27 Apr 2021 03:28 pm
Also Read
View All
“भाई का पैर टूटा था, आंखों पर थी चोट”, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहन श्वेता सिंह के दावे पर लोग बोले- न्याय जरूर मिलेगा

राहत फतेह अली खान हुए दिलजीत दोसांझ के गाने के मुरीद, बोले- बड़े-बड़े आर्टिस्ट जो नहीं कर पाते तो दिलजीत ने किया

Disha Salian Case: दिशा सालियान के पिता सतिश सालियन और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा, धमकियां मिलने का लगाया आरोप

Bigg Boss 20: अजय देवगन ने सलमान खान के डांस का उड़ाया मजाक? काजी तौकीर का हुक स्टेप करते नजर आए जयदीप अहलावत

‘पहली बार हमें कातिल कहा जा रहा है’, कोमल रानी के आरोपों के बाद सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा शाह