
Sapna Choudhary File Divorce: हरियाणा की फेमस डांसर और बिग बॉस में आई सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार उनका नया गाना या कोई डांस नहीं बल्कि वजह उनकी पर्सनल लाइफ हैं। काफी समय से अफवाह थी कि सपना चौधरी अपनी हरियाणवी गायक, संगीतकार और अभिनेता वीर साहू से शादी तोड़ चुकी हैं और दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया है। लेकिन लंबे अरसे बाद खदु डांसर ने इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में तलाक का कारण बताते हुए कहा कि वह रिश्ता चलना ही नहीं था। वह बस उनकी एक जिद थी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह भटक गई थी।
सपना चौधरीन ने NMF न्यूज संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और तलाक की वजहों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह केवल पत्नी, मां, किसी की काकी या किसी की भाभी बनकर रह गई थीं। उनके मुताबिक, जो ग्रूमिंग और आत्म-विकास उन्हें 2020 में खुद को लेकर करना चाहिए था, वह उससे भटक गई थीं और रिश्तों में उलझकर रह गई थीं।
सपना चौधरी ने आगे साफ शब्दों में कहा कि शायद भगवान ने उनके लिए यह सब प्लान ही नहीं किया था। उन्होंने माना कि वह रिश्ता चलाना उनकी अपनी जिद थी, जबकि असल में वह चलना ही नहीं था और न ही वह पहले से तय था। उनके इन शब्दों से यह साफ झलका कि लंबे वक्त तक खुद से ज्यादा जिम्मेदारियों और रिश्तों को संभालने की कोशिश में उन्होंने खुद को कहीं पीछे छोड़ दिया था।
सपना ने बातचीत के दौरान अपने करियर और संघर्ष की तुलना करते हुए कहा कि वह उस लड़की के बारे में बात करेंगी, जो उनके साथ तब बराबरी या तुलना की बात करे जब उसने शादी कर ली हो, दो बच्चे कर लिए हों, 19 साल इंडस्ट्री में काम किया हो और आखिरकार आज भी उसी मुकाम और स्टैंडर्ड पर कायम हो।
इसके साथ ही सपना ने ट्रोलर्स को लेकर भी कहा, "लोग अक्सर उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो तलाक ले रहे हों या जिनका तलाक हो गया हो। सपना ने कहा हमारा रिश्ता खत्म हुआ वो सिर्फ मेरा था, उसपर किसी को टिप्पणी करने की जरूरत ही नहीं है। आप किसी की जिंदगी में जबरदस्ती घुसते हो तो वह एक तरह का पाप है। यह बस खाली बैठे लोगों का काम होता है। कोई दूसरा कैसे फैसला ले सकता है कि मेरे साथ क्या हुआ या सामने वाले के साथ क्या हुआ?"
वहीं, जब होस्ट ने उनसे दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा, तो सपना ने कोई जल्दबाजी या भ्रम न रखते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आगे अगर कोई उस लायक मिला तो देखा जाएगा, लेकिन फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उनके इस बेबाक अंदाज और जीवन के प्रति स्पष्ट नजरिए पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।